लाइव न्यूज़ :

एनडीटीवी के सह-संस्थापक प्रणॉय रॉय, पत्नी राधिका रॉय ने दिया इस्तीफा, अडानी संभालने वाले हैं कमान

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2022 09:13 IST

एनडीटीवी के सह-संस्थापक और प्रमोटर प्रणॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने एनडीटीवी के एक प्रमोटर समूह आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने एनडीटीवी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।एनडीटीवी के एक प्रमोटर समूह आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक पदों से इस्तीफा।आरआरपीआर होल्डिंग की एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे अडानी ग्रुप द्वारा अधिग्रहित करने जा रहा है।

नई दिल्ली: नई दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) के संस्थापक और प्रमोटर प्रणॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने एनडीटीवी के एक प्रमोटर समूह आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक पदों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी।

एनडीटीवी के प्रमोटर ग्रुप आरआरपीआर होल्डिंग की एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे बिजनेसमैन गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, 'एनडीटीवी के प्रमोटर ग्रुप व्हीकल आरआरपीआरएच ने 29 नवंबर को हुई बैठक के बाद प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।'

बयान में साथ ही कहा गया है, 'आरआरपीआरएच ने सुदीप्ता भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से बोर्ड में नए निदेशकों के रूप में मंजूरी दे दी है।'

इससे पहले पिछले हफ्ते एनडीटीवी में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अडानी समूह की खुली पेशकश मंगलवार को शुरू हुई थी। इससे अडानी ग्रुप के पास एनडीटीवी में 55.18 प्रतिशत शेयर हो जाएंगे। अडानी ग्रुप के लिए यह एनडीटीवी पर मालिकाना हक के लिए काफी होगा।

अडानी समूह की फर्मों की ओर से पेशकश का प्रबंधन करने वाली फर्म जेएम फाइनेंशियल ने एक नोटिस में कहा कि यह पेशकश पांच दिसंबर को बंद होगी। 

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने सात नवंबर को प्रस्तावित 492.81 करोड़ रुपये की खुली पेशकश को मंजूरी दी थी। गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने गत अगस्त में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। 

वीसीपीएल ने एनडीटीवी के संस्थापकों को एक दशक पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि कर्ज के तौर पर दी थी। इस कर्ज के एवज में ऋणदाता को किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। 

टॅग्स :NDTVGautam AdaniPrannoy Roy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम