लाइव न्यूज़ :

एनडीटीवी ने टबूला के साथ किया 300 करोड़ रुपये से अधिक का करार, बीच में आई थी बिकने की खबर

By भाषा | Updated: December 21, 2018 13:43 IST

शेयर बाजार को शुक्रवार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि यह सौदा 300 करोड़ रुपये से अधिक है। एनडीटीवी ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में यह टबूला द्वारा किया गया सबसे बड़ा समझौता है।

Open in App

मीडिया समूह एनडीटीवी की डिजिटल इकाई एनडीटीवी कंवर्जेस ने कंटेंट की सिफारिश करने वाली कंपनी टबूला के साथ पांच साल का करार किया है।

शेयर बाजार को शुक्रवार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि यह सौदा 300 करोड़ रुपये से अधिक है।

इससे पहले एनडीटीवी कंवर्जेस ने सितंबर 2015 में टबूला के साथ तीन साल के लिए 100 करोड़ रुपये का करार किया था।

एनडीटीवी ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में यह टबूला द्वारा किया गया सबसे बड़ा समझौता है।

कंपनी ने बताया कि इस समझौते के तहत टबूला, एनडीटीवी जैसी अन्य साइटों पर संपूर्ण इंटरनेट के दर्शकों को कंटेंट की सिफारिश करती है और साथ ही निजी रुचि के हिसाब से विज्ञापन भी प्रस्तुत करता है।

इससे पहले सीबीआई ने एनडीटीवी के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक के 48 करोड़ रुपये नहीं चुकाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। एनडीटीवी ने इसे मोदी सरकार का साजिश बताया था। इसके बाद ऐसी भी ख़बरें आईं थी कि स्पाइस जेट एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने वाला है। 

पिछले बहुत समय से एनडीटीवी की माली हालत ठीक नहीं थी। कंपनी में बीच में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई थी, जिसमें कई सीनियर पत्रकारों को भी निकाल दिया गया था।  

टॅग्स :रवीश कुमार रामनाथ गोयनकाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीआईसीआईसीआईस्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी