लाइव न्यूज़ :

50% पर सिमटी उड़ानें, पैसेंजर लोड में भारी गिरावट, जानें कारण

By वसीम क़ुरैशी | Updated: January 22, 2022 22:21 IST

एयरलाइंस के लिए बड़ी दिक्कत ये है कि फ्लाइट घरकर आधी रह जाने के अलावा इनमें यात्री संख्या भी घटकर तकरीबन आधी रह गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसंचालन बंद रहने के चलते विमानन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है.हिदायतों के बीच अब हवाई यात्री सफर से ही दूरी बनाने लगे हैं.दिल्ली की दो, गो फर्स्ट ने मुंबई की एक उड़ान का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है.

नागपुरः बीते साल नवंबर से दिसंबर तक नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान संख्या 28 से 35 डिपार्चर तक पहुंच गई थी लेकिन जनवरी के दूसरे सप्ताह से इसमें तेजी से गिरावट आई है.

औसतन 30 फ्लाइट का आंकड़ा गिरकर अब 15 के आसपास ही रह गया है. एयरलाइंस के लिए बड़ी दिक्कत ये है कि फ्लाइट घरकर आधी रह जाने के अलावा इनमें यात्री संख्या भी घटकर तकरीबन आधी रह गई है. लॉकडाउन के बाद करीब पौने दो साल तक संचालन बंद रहने के चलते विमानन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है.

कोरोना के बढ़ते असर और दूरी बनाए रखने की हिदायतों के बीच अब हवाई यात्री सफर से ही दूरी बनाने लगे हैं. बुकिंग पर इसका प्रभाव साफतौर पर देखा जा सकता है. लगभग दो सप्ताह में इंडिगो ने गोवा, पुणे, बेंगलुरु, इंदौर, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ की दोपहर वाली उड़ान, दिल्ली की दो, गो फर्स्ट ने मुंबई की एक उड़ान का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है. एयर इंडिया की रात वाली मुंबई फ्लाइट भी बंद कर दी गई है. इसके अलावा एयरलाइंस की कुछ उड़ानें ऐसी भी हैं जो नागपुर से डिपार्ट तो हो रही हैं लेकिन आने वाली रद्द की जा रहीं हैं.

हैंड बैग ही साथ रखें

कोरोना के फिर बढ़ते प्रभाव के बीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेक्युरिटी (बीसीएएस) ने आग्रह किया है कि वह यात्रियों से सफर के दौरान एक ही हैंड बैग मात्र ले जाना अनिवार्य करे.

नागपुर एयरपोर्ट सीआईएसएफ कमांडेट रवि कुमार ने कहा कि ज्यादा बैगेज होने पर स्क्रीनिंग के दौरान यात्रियों की भीड़ लग जाती है. एक ही हैंड बैग होने पर ये काम जल्द हो पाएगा और भीड़ नहीं लगेगी. सुरक्षा के मद्देनजर बीसीएएस को ये प्रस्ताव दिया गया है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी