लाइव न्यूज़ :

एन चंद्रशेखरन अगले पांच साल तक बने रहेंगे TATA संस के अध्यक्ष, बोर्ड ने दी मंजूरी

By रुस्तम राणा | Published: February 11, 2022 3:59 PM

टाटा संस ने एक बयान में कहा कि रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस पद के लिए साल 2017 में नियुक्त हुए थे एन चंद्रशेखरनबोर्ड ने टाटा की सिफारिश बाद उनके कार्यकाल को बढ़ाया

मुंबई:टाटा संस के अध्यक्ष के रूप एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। बॉम्बे हाउस में आज हुई एक बोर्ड बैठक ने इसकी पुष्टि की है। बोर्ड की बैठक में विशेष तौर पर रतन टाटा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। रतन टाटा के सिफारिश पर उनके कार्यकाल को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

साल 2017 में नियुक्त हुए एन चंद्रशेखरन

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के पद से हटाए जाने के कुछ महीने बाद चंद्रशेखरन को बोर्ड ने जनवरी 2017 में टाटा संस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति के बाद से समूह ने कई इकाइयों के विलय से लेकर डिजिटल संपत्तियों के अधिग्रहण तक और अपने नवीनतम कदम, एयर इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखा है। 

रतन टाटा हैं उनके प्रदर्शन से संतुष्ट

बोर्ड ने समूह के पिछले पांच वर्षों के प्रदर्शन की समीक्षा की और चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर विचार किया और शुक्रवार को हुई बैठक पर अपने इस फैसले पर मुहर भी लगाई। टाटा संस ने एक बयान में कहा कि रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।

बोर्ड ने टाटा की सिफारिश बाद उनके कार्यकाल को बढ़ाया

बयान में कहा गया है, "उन्होंने (रतन टाटा) सिफारिश की कि चंद्रशेखरन के कार्यकाल को और पांच साल की अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाए।" "बोर्ड के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष के प्रदर्शन की सराहना की और सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी।"

टाटा संस प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी और टाटा कंपनियों की प्रमोटर है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में टाटा कंपनियों का कुल राजस्व 103 अरब डॉलर था। ये कंपनियां सामूहिक रूप से 8,00,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं।

टॅग्स :टाटा संसरतन टाटाTata group
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररतन टाटा हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, सोशल मीडिया पर खुद दी इसकी जानकारी

कारोबारटीसीएस ने 2000 से अधिक कर्मचारियों के ट्रांसफर का दिया आदेश, कर्मचारी संघ ने रोजगार मंत्रालय को पत्र लिखकर की दखल देने की मांग

कारोबारटाटा समूह VOLTAS घरेलू उपकरण व्यवसाय को बेचने पर कर रहा है विचार: रिपोर्ट

कारोबारएयर इंडिया ने नए लोगो, डिज़ाइन के साथ अपने विमान का पहला लुक जारी किया, देखें तस्वीरें

कारोबार'एआई भारत में अधिक नौकरियां पैदा करेगा', टाटा संस के चेयरमैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समर्थन करते हुए कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारफल-फूल रहा भारतीय स्टार्टअप जॉब बाजार, फ्रेशर्स के लिए मौजूद हैं 53 फीसदी नौकरियां: रिपोर्ट

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: भारत के रिकॉर्ड निर्यात परिदृश्य पर नई चुनौतियां

कारोबारभारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी: रिपोर्ट

कारोबारकौन हैं संजीव गोयनका? जिन्होंने IPL की इस टीम में किया निवेश, कोलकाता समेत देश भर में खुले हैं इनके आउटलेट्स

कारोबारPetrol Diesel Price Today: जानिए आपके शहर में क्या है ईंधन के ताजे रेट, दिल्ली-मुंबई में हुए कोई बदलाव..