लाइव न्यूज़ :

Mutual Fund Industry: टूटे रिकॉर्ड, जनवरी 2024 में 46.7 लाख निवेशक ने म्यूचुअल फंड में खाते खोले, डिजिटल लेनदेन से जुड़ रहे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2024 18:13 IST

Mutual Fund Industry: म्यूचुअल फंड उद्योग के निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खातों की संख्या बढ़ने से उद्योग के म्यूचुअल फंड खातों की कुल संख्या 16.96 करोड़ हो गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी, 2024 में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। म्यूचुअल फंड फोलियो व्यक्तिगत निवेशक खातों के लिए निर्दिष्ट संख्याएं हैं।एक निवेशक के पास कई फोलियो भी हो सकते हैं।

Mutual Fund Industry: म्यूचुअल फंड उद्योग का आकार जनवरी माह के दौरान 46.7 लाख निवेशकों के खाते जुड़ने से बढ़ गया। इसके पीछे म्यूचुअल फंड के बारे में बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के माध्यम से लेनदेन सुगम होने की अहम भूमिका रही है। जनवरी में खुल म्यूचुअल फंड के नए खातों की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। बीते साल प्रति माह औसतन 22.3 लाख खाते खुले थे। म्यूचुअल फंड उद्योग के निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खातों की संख्या बढ़ने से उद्योग के म्यूचुअल फंड खातों की कुल संख्या 16.96 करोड़ हो गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

दिसंबर, 2023 में दर्ज कुल 16.49 करोड़ खातों की तुलना में जनवरी, 2024 में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। म्यूचुअल फंड फोलियो व्यक्तिगत निवेशक खातों के लिए निर्दिष्ट संख्याएं हैं। एक निवेशक के पास कई फोलियो भी हो सकते हैं।

व्हाइटओक म्यूचुअल फंड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी प्रतीक पंत ने कहा कि उच्चस्तर की डिजिटल साक्षरता, खर्च-योग्य आय में बढ़ोतरी और वित्तीय साक्षरता जैसे कारकों ने भारतीयों को सावधि जमा और डाकघर बचत योजनाओं जैसे पारंपरिक वित्तीय साधनों से अलग हटकर देखने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि नए निवेशकों में नई पीढ़ी के युवाओं की तादाद काफी ज्यादा है। अधिकांश नए निवेशक म्यूचुअल फंड क्षेत्र में प्रवेश के लिए डिजिटल चैनलों का रास्ता अपना रहे हैं।

 

टॅग्स :म्यूचुअल फंडसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम