लाइव न्यूज़ :

Zaheer Khan-Sagarika Ghatge: 2600 वर्ग फुट, कीमत 11 करोड़?, लोअर परेल में जहीर खान और पत्नी सागरिका घाटगे ने खरीदा अपार्टमेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 15:41 IST

Zaheer Khan-Sagarika Ghatge: इंडियाबुल्स स्काई तीन एकड़ में फैली ‘रेडी-टू-मूव-इन’ आवासीय परियोजना है। इस परियोजना में पुनर्विक्रय संपत्ति की औसत कीमत वर्तमान में 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

Open in App
ठळक मुद्देसंपत्ति इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है, जिसे इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।अपार्टमेंट का कारपेट क्षेत्र 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्रफल 2,590 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्थल हैं।सौदे में 66 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है।

Zaheer Khan-Sagarika Ghatge: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई के लोअर परेल में 2,600 वर्ग फुट का एक लक्जरी अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी दी। रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा, उसने संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है। यह लेनदेन फरवरी 2025 में पंजीकृत किया गया। बयान के अनुसार, यह संपत्ति इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है, जिसे इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।

अपार्टमेंट का कारपेट क्षेत्र 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्रफल 2,590 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्थल हैं। इस सौदे में 66 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है। रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अनुसार, इंडियाबुल्स स्काई तीन एकड़ में फैली ‘रेडी-टू-मूव-इन’ आवासीय परियोजना है। इस परियोजना में पुनर्विक्रय संपत्ति की औसत कीमत वर्तमान में 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

टॅग्स :जहीर खानमुंबईटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?