लाइव न्यूज़ :

मुंबई: ग्राहकों से 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले ज्वैलरी स्टोर के मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2019 15:46 IST

ग्राहकों ने पंत नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में यह मामला आर्थिक अपराध शाखा के हाथ में आ गया। मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भाई हैं।

Open in App

घाटकोपर में एक ज्वैलरी स्टोर के मालिकों को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ग्राहकों से 300 करोड़ रुपए की कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दो भाई, जयेश रसिकलाल शाह (55) और नीलेश रसिकलाल शाह (53) यहां ‘रसिकलाल संकलचंद’ ज्वैलरी शोरूम चलाते थे। \

उन्होंने जमा योजनाओं पर ग्राहकों को अच्छी आमदनी देने का कथित तौर पर वादा किया था। अधिकारी ने बताया कि बीते महीनों में कई लोगों ने उनकी चिटफंड योजनाओं में ढेर सारा धन निवेश किया। ग्राहकों ने 28 अक्टूबर को देखा कि स्टोर बंद है। उन्हें अपने साथ धोखा होने का अहसास हुआ।

ग्राहकों ने पंत नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में यह मामला आर्थिक अपराध शाखा के हाथ में आ गया। मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भाई हैं।

ज्वेलरी स्टोर के कुछ कर्मचारियों ने पिछले हफ्ते श्रमिक आयोग में शिकायत की थी कि उन्हें छह महीने से पगार नहीं दी गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) और एमपीआईडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :मुंबईबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स