लाइव न्यूज़ :

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः रहिए अलर्ट, 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए बंद, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2025 18:49 IST

Mumbai International Airport: हवाई अड्डे के संचालक ने कहा कि रखरखाव में विस्तृत निरीक्षण, सतह की मरम्मत और रनवे पर रोशनी की व्यवस्था, चिह्नों और जल निकासी प्रणालियों का तकनीकी मूल्यांकन शामिल होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे20 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। सुरक्षा, विश्वसनीयता और वैश्विक विमानन मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। मानसून के बाद रनवे के व्यापक स्तर के रखरखाव के लिए यह फैसला किया गया है।

मुंबईः अदाणी समूह-एएआई के स्वामित्व वाला मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 20 नवंबर को छह घंटे के लिए उड़ान परिचालन के लिए बंद रहेगा। मानसून के बाद रनवे के व्यापक स्तर के रखरखाव के लिए यह फैसला किया गया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईएएल) ने कहा कि रनवे को बंद करने का निर्णय निरंतर सुरक्षा, विश्वसनीयता और वैश्विक विमानन मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। निजी हवाईअड्डा संचालक ने कहा कि व्यापक, वार्षिक मानसून पश्चात रखरखाव योजना के तहत दोनों क्रॉस रनवे (09/27 और 14/32) 20 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। हवाई अड्डे के संचालक ने कहा कि रखरखाव में विस्तृत निरीक्षण, सतह की मरम्मत और रनवे पर रोशनी की व्यवस्था, चिह्नों और जल निकासी प्रणालियों का तकनीकी मूल्यांकन शामिल होगा।

महाराष्ट्र मुंब्रा में नौ जून को हुई रेल दुर्घटना के मामले में रेलवे के दो अभियंताओं पर मामला दर्ज

ठाणे जिले के मुंब्रा में नौ जून को बहुत अधिक भीड़भाड़ वाली दो लोकल ट्रेन से गिरकर चार यात्रियों की मौत और नौ लोगों के घायल होने से जुड़ी घटना के संबंध में मध्य रेलवे के दो इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच उस समय हुई जब कसारा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली दो ट्रेन एक तीक्ष्ण मोड़ पर एक-दूसरे को पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन के डिब्बों के पायदान पर खड़े कुछ यात्रियों का ‘बाहर निकला हुआ’ बैग दूसरी ट्रेन में सवार लोगों के बैग या शरीर से टकराया, जिससे कुछ यात्री पटरी पर गिर पड़े।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रेलवे पुलिस की जांच के बाद घटना के संबंध में मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर और एक सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ठाणे की राजकीय रेलवे पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।’’

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 25 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :मुंबईDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?