लाइव न्यूज़ :

मुंबई: HDFC ने अपने ऑफिस के सामने लगवाई कीलें, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 27, 2018 14:28 IST

एचडीएफसी (HDFC)बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है बैंक के अंदर कुछ काम चल रहा था इसलिए यह कीलें लगवाईं गईं थी।  इसके साथ ही उन्होंने हो रही असुविधा के लिए मांफी मांगी है और इसे जल्दी हटाने की बात भी कही है। 

Open in App

मुंबई, 27 मार्च: एचडीएफसी (HDFC)बैंक ने मुंबई ब्रांच के फोर्ट इलाके में अपने ऑफिस के बाहर किले लगावा दी है।  बताया जा रहा है कि यह किल इतनी खतरनाक और लंबी हैं कि किसी को भी घायल कर सकती हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किल इसलिए लगवाई गई है ताकि रात को कोई भी आकर ऑफिस के सामने सो ना सके। वहीं इस मामले में बैंक ने सुरक्षा का हवाला दिया है। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है बैंक के अंदर कुछ काम चल रहा था इसलिए यह कीलें लगवाईं गईं थी।  इसके साथ ही उन्होंने हो रही असुविधा के लिए मांफी मांगी है और इसे जल्दी हटाने की बात भी कही है। 

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में यहां कई लोग (दुकानदार) आकर धूप के लिए यहां बैठते थे।  लोगों का आरोप है कि दुकानदार यहां पर ना बैठ सके इसलिए बैंक की ओर से यह कदम उठाया गया है।  सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे हटाने की मांग की है।  ट्विटर पर लोगों के ट्वीट किया कि इस कील को यहां से हटाया जाए जिससे रात को बेघर लोग यहां आकर सो सकें।  

बता दें कि बीते दिनों एचडीएफसी बैंक ने सरकार के ई- मार्केटप्लेस( जीईएम) के साथ करार किया था।  इसके तहत बैंक केंद्र और राज्य सरकार के संगठनों के सार्वजनिक खरीद पोर्टल को कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराएगा। एचडीएफसी बैंक ने बयान में कहा था कि यह एमओयू इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि सरकारी ई मार्केटप्लेस खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता लाने जा रही है। इसके तहत विक्रेताओं को निश्चित और समयबद्ध भुगतान का आश्वासन दिया गया है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा