लाइव न्यूज़ :

Best Stocks to buy: अडानी पावर या टाटा पावर, किस कंपनी का शेयर आने वाले दिनों में देगा बेहतर रिटर्न, यहां जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: April 13, 2024 12:00 IST

Multibagger stocks to buy: स्टॉक मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, टाटा पावर शेयर लाइफ टाइम में हाई रहने वाले हैं, जबकि अडानी पावर शेयरों में रिकॉर्ड बढ़त के बाद कुछ नुकसान देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देMultibagger stocks: अडानी पावर के शेयर आने वाले दिनों में डिप करेंगेMultibagger stocks: इस बात की जानकारी मार्केट विश्लेषक ने दीMultibagger stocks: ये भी बताया कि इसमें निवेश करना फायदा भरा सौदा हो सकता है

Best Stocks to buy: हाल के सालों में टाटा पावर और अडानी पावर शेयर मल्टीबैगर शेयरों में से एक रहे हैं, क्योंकि इन्होंने अच्छे रिटर्न दिए हैं। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का अभी भी मानना है कि बुलिश मोमेंटम होगा और टेकनिकल रूप से इसमें बढ़त होनी है। अडानी पावर के शेयरों ने एक साल में करीब 200 फीसदी रिटर्न दिया  जबकि टाटा पॉवर के शेयरों ने करीब 125 फीसदी का रिटर्न दिया। इसलिए निवेशकों के लिए चुनना कि कौन सा बेहतर स्टॉक होगा, यह थोड़ा कठिन रहने वाला है। 

स्टॉक मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, टाटा पॉवर शेयर लाइफ टाइम में हाई रहने वाले हैं, जबकि अडानी पावर शेयरों में रिकॉर्ड बढ़त के बाद कुछ नुकसान देखा जा सकता है। हालांकि, मार्केट वैल्यू से देखें तो पता चलता है कि अडानी पॉवर के शेयर ज्यादा निवेशकों को आर्कषित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है अगर लंबे समय तक निवेशक के रूप में बने रहने है तो आप टाटा पॉवर शेयरों में निवेश कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार की बिकवाली के बावजूद, अधिकांश सूचकांक अभी भी अधिक खरीदारी की स्थिति में हैं।

टाटा पावर और अडानी पावर के बीच निवेश करने को लेकर पेस 360 के अमित गोयल ने अपनी बात रखते हुए कहा, टाटा पावर ज्यादा मजबूत रहा और अच्छे रिटर्न दिए और वर्तमान में यह ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड स्तर पर है। इसके विपरीत अडानी पावर के शेयर 646 रुपए पर पहुंच गए हैं, जो कि बढ़त के बाद 8 फीसदी की कमी है। इसके अलावा, पीई अनुपात तुलना के संदर्भ में, अदानी पावर वर्तमान में 10 के पीई पर कारोबार कर रहा है, जबकि टाटा पावर 40 के पीई पर कारोबार कर रहा है।

अडानी पावर और टाटा पावर के शेयरों में तुलना करें तो अदानी पावर ने उल्लेखनीय वृद्धि प्रदर्शित की है, इसके शेयरों की कीमत जनवरी 2022 में लगभग 100 रुपए से बढ़कर वर्तमान में 595 रुपए हो गई है। हालांकि, अदानी पॉवर ने वित्त-वर्ष 2029 तक 15.21 गीगावॉट से 21 गीगावॉट के थर्मल पॉवर प्लांट में विस्तार देने की बात कही है। इसके साथ ऊर्जा क्षेत्र में अडानी इसमें सबसे आगे रहने वाला है। अडानी पावर के शेयर वर्तमान में अपने प्रमुख 50 और 200-दिवसीय मूविंग औसत से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, और स्टॉक के पास मासिक समय सीमा पर 500 अंक पर एक प्रमुख समर्थन स्तर भी है, जो गिरावट पर संभावित निवेश करने के लिए एक बेहतर अवसर है।

टॅग्स :शेयर बाजारStock marketटाटाAdani EnterprisesTata
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित