लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने कहा- 2जी सेवाओं से हटने के लिए नीतिगत कदमों की जरूरत, 30 करोड़ लोग 2जी के दौर में फंसे हैं

By भाषा | Updated: July 31, 2020 16:45 IST

देश में पहली मोबाइल फोन कॉल की रजत जयंती के अवसर पर मुकेश अंबानी ने कहा कि 2जी दौर के फीचर फोन की वजह से ऐसे समय करीब 30 करोड़ उपभोक्ता मूल इंटरनेट सेवाओं से दूर हैं।

Open in App

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि 2जी सेवाओं से हटने के लिए तत्काल नीतिगत उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं 25 साल पहले शुरू हुई थीं और अब इसे ‘इतिहास का हिस्सा’ बनाने की जरूरत है।

देश में पहली मोबाइल फोन कॉल की रजत जयंती के अवसर पर अंबानी ने कहा कि 2जी दौर के फीचर फोन की वजह से ऐसे समय करीब 30 करोड़ उपभोक्ता मूल इंटरनेट सेवाओं से दूर हैं, जबकि देश और कई अन्य देश 5जी के दौर में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।

अंबानी ने कहा, ‘‘मैं विशेषरूप से इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि देश में अब भी 30 करोड़ मोबाइल ग्राहक 2जी के दौर में ‘फंसे’ हुए हैं। फीचर फोन की वजह से ये लोग ऐसे समय इंटरनेट के इस्तेमाल से दूर हैं जबकि भारत और शेष दुनिया 5जी टेलीफोनी के दौर में प्रवेश की तैयारी कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि 2जी को अब इतिहास का हिस्सा बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। इससे पहले अंबानी ने घोषणा की थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो फीचर फोन के स्थान पर सस्ते स्मार्टफोन पेशकर भारत को 2जी से मुक्त कराने का प्रयास करेगी।

टॅग्स :मुकेश अंबानी2जी नेटवर्क5जी नेटवर्क4जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

कारोबार5 मार्च को पूरे कश्मीर में पाबंदियां जारी, प्रीपेड कॉल सस्पेंड और 2जी पर चलता रहेगा इंटरनेट

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?