लाइव न्यूज़ :

Mukesh Ambani: चार दिन में भेजा गया धमकी भरा तीसरा ईमेल, 400 करोड़ रुपये मांगे, रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी भरा ईमेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2023 11:10 IST

Mukesh Ambani: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अंबानी की कंपनी को सोमवार को यह ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि यह चार दिन में अंबानी को भेजा गया धमकी भरा तीसरा ईमेल है।

Open in App
ठळक मुद्देगामदेवी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। साइबर दल ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने पर काम कर रहे हैं।मुंबई के ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Mukesh Ambani: ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें 400 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अंबानी की कंपनी को सोमवार को यह ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि यह चार दिन में अंबानी को भेजा गया धमकी भरा तीसरा ईमेल है।

इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहला ईमेल भेजे जाने के बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इस ईमेल में 20 करोड़ रुपये मांगे गए थे। शनिवार को कंपनी को 200 करोड़ रुपये मांगने वाला एक और ईमेल मिला।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल भेजा गया जिसमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने यह रकम दोगुनी कर दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस, अपराध शाखा और साइबर दल ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने पर काम कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल करने के आरोप में पिछले साल बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance IndustriesReliance Industries Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?