लाइव न्यूज़ :

MSCI India Index: केनरा बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएचपीसी और जिंदल स्टेनलेस सहित 13 कंपनी एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल, ये तीन कंपनियां बाहर, जानें क्या है और कैसे करता काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 12:47 IST

MSCI India Index: बॉश, केनरा बैंक, इंडस टावर्स, जिंदल स्टेनलेस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, मैनकाइंड फार्मा, एनएचपीसी, पीबी फिनटेक, फीनिक्स मिल्स, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, सुंदरम फाइनेंस, थर्मैक्स और टोरेंट पावर एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल होने वाली कंपनियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबर्जर पेंट्स, इंद्रप्रस्थ गैस और वन97 कम्युनिकेशंस सूचकांक से बाहर हो गईं।बीएसई पर शेयर ने 314.30 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 0.22 प्रतिशत कम है।आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 300-315 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

MSCI India Index: केनरा बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएचपीसी और जिंदल स्टेनलेस सहित 13 कंपनियों को एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल किया जाएगा। सूचकांक का संकलन करने वाले एमएससीआई के अनुसार, बॉश, केनरा बैंक, इंडस टावर्स, जिंदल स्टेनलेस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, मैनकाइंड फार्मा, एनएचपीसी, पीबी फिनटेक, फीनिक्स मिल्स, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, सुंदरम फाइनेंस, थर्मैक्स और टोरेंट पावर एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल होने वाली कंपनियां हैं। दूसरी ओर तीन कंपनियां बर्जर पेंट्स, इंद्रप्रस्थ गैस और वन97 कम्युनिकेशंस सूचकांक से बाहर हो गईं।

इसमें कहा गया, ‘‘ एमएससीआई (मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल) ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के घटकों में बदलाव 31 मई 2024 को कारोबार के अंत में होंगे।’’ सूचकांक में शामिल की गईं कुछ कंपनियां बीएसई पर बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। ग्लोबल इक्विटी पोर्टफोलियो को आंकने के लिए वैश्विक वित्त घराने ‘एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स’ का व्यापक रूप से इस्तेमाल करते हैं।

दवा कंपनी सिप्ला के प्रवर्तकों ने तरलता बढ़ाने के मकसद से कंपनी में 2.53 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। मुंबई स्थित दवा विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कुछ कंपनी प्रवर्तकों ने 15 मई 2024 को 2,04,50,375 शेयर बेचे। कंपनी के अनुसार, ‘‘शिरीन हामिद, रुमाना हामिद, समीना हामिद और ओकासा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड ने परोपकार सहित विशिष्ट जरूरतों के लिए तरलता बढ़ाने के मकसद से सिप्ला लिमिटेड के 2.53 प्रतिशत शेयर बेचे हैं।’’ इसमें कहा गया कि लेनदेन के बाद समूचे प्रवर्तक समूह की कंपनी में 31.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर ने 315 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बुधवार को बाजार में सपाट शुरुआत की। आधार हाउसिंग फाइनेंस निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन द्वारा समर्थित है। एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य के बराबर 315 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 329.90 रुपये के उच्चतम स्तर और 292 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचा।

बीएसई पर शेयर ने 314.30 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 0.22 प्रतिशत कम है। आधार हाउसिंग फाइनेंस को निर्गम के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 25.49 गुना अभिदान मिला था। आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों के साथ ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहयोगी कंपनी प्रवर्तक बीसीपी टॉप्को-7 प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 300-315 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazarCompetent Authority
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम