लाइव न्यूज़ :

एमआरओ का अब एयर इंडिया से टूटा नाता, शार्ट फाॅर्म एआई ही हाेगा, अब सिर्फ ‘एआईईएसएल’ के नाम से जानी जाएगी कंपनी

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 25, 2021 19:57 IST

कंपनी का शार्ट फाॅर्म एआईईएसएल है, लेकिन इसमें सामने लगे दाे अक्षर एआई का फुल फाॅर्म अब एयर इंडिया के रूप में नहीं लिखा जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे 2007 में इंडियन एयरलाइंस (घरेलू विमान सेवा) का भी एयर इंडिया में विलय हाे गया था.दाे-तीन साल के अरसे में ही फिर पुराना नाम एयर इंडिया रख दिया गया.कुछ वर्ष पहले एयरलाइंस का नाम नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड किया गया था.

नागपुरः भारत की ध्वज वाहक विमान सेवा एयर इंडिया का निजीकरण हाेना है. इस बीच उसकी सब्सिडेरी कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड (एआईईएसएल) अचल संपत्ति के हस्तांतरण के साथ अलग कंपनी बन गई है.

 

कंपनी का शार्ट फाॅर्म एआईईएसएल है, लेकिन इसमें सामने लगे दाे अक्षर एआई का फुल फाॅर्म अब एयर इंडिया के रूप में नहीं लिखा जा रहा है. सूत्राें के अनुसार कंपनी ने एयर इंडिया के ब्रांड नेम वैल्यू काे देखते हुए उसका शार्ट फाॅर्म ताे रख लिया है, लेकिन वह इसके फुल फाॅर्म में एयर इंडिया नहीं लिखेगी. नाता ताे टूट गया है, लेकिन पैरेंट कंपनी का अटैचमेंट शाॅर्ट कट में दिखाई देता है.

एयर इंडिया में नजर आने वाले महाराजा भी एमआरओ में नजर नहीं आते. विमानाें में सेंटाेर (धनुर्धारी की आकृति) और काेणार्क चक्र सहित उड़ते हुए हंस की आकृति वाले कुछ विमान यहां सुधार के लिए आते रहते हैं, लेकिन ये लाेगाे भी रहेंगे या नहीं, कहा नहीं जा सकता. उल्लेखनीय है कि बाेइंग कंपनी ने नागपुर में एमआरओ बनाया था. इस दाैरान इसका नाम बाेइंग एयर इंडिया एमआरओ था.

इसके बाद बाेइंग ने इसे 2014 एयर इंडिया काे हस्तांतरित कर दिया. इसके बाद एयर इंडिया ने अपनी सब्सिडेरी कंपनी काे साैंप दिया. एयर इंडिया में नाम और चिह्नों (लाेगाे) का बदलाव काेई नई बात नहीं है. कुछ वर्ष पहले एयरलाइंस का नाम नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड किया गया था और दाे-तीन साल के अरसे में ही फिर पुराना नाम एयर इंडिया रख दिया गया.

वहीं 2007 में इंडियन एयरलाइंस (घरेलू विमान सेवा) का भी एयर इंडिया में विलय हाे गया और ये सिर्फ एयर इंडिया रह गई. सूत्राें की मानें ताे एयर इंडिया ट्रांसपाेर्ट कंपनी लिमिटेड (एआईटीसीएल) भी अब एआई एयरपाेर्ट सर्विसेस लिमिटेड बन गई है. इसमें भी एआई का काेई फुल फाॅर्म नहीं है.

 

टॅग्स :नागपुरएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती