लाइव न्यूज़ :

MRF Share Price: एमआरएफ ने रचा इतिहास, टायर बनाने वाली कंपनी के शेयर के दाम एक लाख रुपये से ऊपर पहुंचे

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2023 12:10 IST

MRF मुंबई के दलाल स्ट्रीट में एक लाख प्रति शेयर की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली कंपनी बन गई है। एमआरएफ के शेयर मई में ही एक लाख रुपये से कुछ कम रह गए थे। इसके बाद से ही ये उम्मीद थी कि देर-सबेर कंपनी इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी।

Open in App

मुंबई: टायर निर्माता कंपनी MRF ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। कंपनी के शेयर के दाम एक लाख को पार कर गए। एक लाख रुपये प्रति शेयर होने के साथ ही एमआरएफ दलाल स्ट्रीट पर इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली कंपनी बन गई। एमआरएफ के शेयर सुबह करीब 10:45 बजे 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 1,00,000.95 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। एमआरएफ के शेयर मई में ही एक लाख रुपये से कुछ कम रह गए थे, लेकिन विश्लेषकों का मानना ​​था कि कंपनी के शेयर अभी या बाद में इस मील के पत्थर को छूने में कामयाब होंगे।

MRF बेशक रिकॉर्ड्स में अभी भारत का सबसे महंगा स्टॉक है, हालांकि जब यह मूल्य-से-कमाई (प्राइस टू अर्निंग, P/E) या प्राइस-टू-बुक वैल्यू (P/BV) जैसे मापदंडों की बात आती है तो यह सबसे महंगा नहीं है। एमआरएफ के शेयरों में एक साल में 45 फीसदी से ज्यादा की जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। इस साल की शुरुआत से यह शेयर करीब 14 फीसदी चढ़ा है। इस बीच इसने पिछले तीन सालों में 82 फीसदी का रिटर्न दिया है।

एमआरएफ ने पिछले महीने की शुरुआत में बताया था कि कच्चे माल की कम लागत की वजह से मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा दो गुना होकर 341 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 165 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। एमआरएफ लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन से होने वाली आय चौथी तिमाही में बढ़कर 5,842 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि एक साल पहले की इसी अवधि में 5,305 करोड़ रुपये थी। 

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 कंपनी का शुद्ध लाभ 769 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 669 करोड़ रुपये था। कंपनी की परिचालन आय 2021-22 के 19,317 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 23,008 करोड़ रुपये हो गयी। एमआरएफ ने कहा था कि साल की दूसरी छमाही में कच्चे माल की कीमतों में नरमी आने के साथ लागत में कमी आई। इसका असर चौथी तिमाही में बेहतर मुनाफे के रूप में देखने को मिला।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम