लाइव न्यूज़ :

Griha Jyoti Yojana: एक माह में 35 लाख उपभोक्ता लाभान्वित, कुल 147.43 करोड़ की सब्सिडी, प्रथम 100 यूनिट तक बिजली बिल एक रुपए यूनिट, जानें फायदा

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 14, 2023 15:27 IST

mp Griha Jyoti Yojana: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत पांच यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ता इस योजना की पात्रता रखते है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक माह के दौरान कुल 147 करोड़ 43 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है।इंदौर जिले में कुल पौने छः लाख उपभोक्ता माह के दौरान गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए है।खऱगोन जिले में 3 लाख एक हजार उपभोक्ता य़ोजना से लाभान्वित हुए हैं।

इंदौरः मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मप्र शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही हैं। एक माह के दौरान मालवा निमाड़ में करीब पैंतीस लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इन पैंतीस लाख उपभोक्ताओं प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रुपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है।

इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान कुल 147 करोड़ 43 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत पांच यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ता इस योजना की पात्रता रखते है।

बीते माह कंपनी क्षेत्र में पैंतीस लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है, इसमें से करीब 21 लाख इंदौर राजस्व संभाग के व चौदह लाख से ज्यादा उज्जैन संभाग के है। इंदौर शहर मे चार लाख पांच हजार उपभोक्ता देहात में कुल एक लाख 70 हजार उपभोक्ता इस तरह इंदौर जिले में कुल पौने छः लाख उपभोक्ता माह के दौरान गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए हैं।

इन्हें करीब 21.50 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। धार जिले में 3.37 लाख, उज्जैन जिले में के 3.32 लाख, खऱगोन जिले में 3 लाख एक हजार उपभोक्ता य़ोजना से लाभान्वित हुए हैं। अन्य 10 जिलों में सवा लाख से तीन लाख के बीच एवं सबसे कम आगर जिले में 86 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए है।

मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के तहत सब्सिडी के लिए पात्र उपभोक्ताओं का यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है।  कंपनी क्षेत्र में एक माह के दौरान गृह ज्योति योजना में करीब पैंतीस लाख उपभोक्ताओं को 147 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है।

इन उपभोक्ताओं को अधिकतम 543 रूपए माह की सब्सिडी प्रदान की जाती है। योजना के तहत प्रतिदिन अधिकतम 5 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ता पात्रता में आते है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में पहली बार एक साथ चार जिलों में अटल गृह ज्योति योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं की संख्या तीन लाख के पार दर्ज हुई है।

इसमें इंदौर जिले में 5.75 लाख, धार जिले में 3.37 लाख, उज्जैन जिले में 3.32 लाख, खरगोन जिले में 3.01 लाख घरेलू उपभोक्ता एक रूपए यूनिट में प्रथम सौ यूनिट तक बिजली 100 रूपए में प्रदान की गई है। सौ यूनिट के बाद प्रचलित दर से बिलिंग की जाती है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है