लाइव न्यूज़ :

Anil Ambani की मार्केट में बल्ले-बल्ले, रिलायंस पावर की निकल पड़ी, कर्ज से उभरे

By आकाश चौरसिया | Updated: June 12, 2024 12:57 IST

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब मार्केट से अच्छी खबर सामने आ रही है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने फिर से एक बार मार्केट में बढ़त बना ली है। इसी के साथ अब वो पूरी तरह कर्ज से मुक्त हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने मारी छलांग बुधवार को 8 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 31.15 रु पर पहुंचारिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को 10 फीसदी के उछाल 28.67 रु पर बंद हुआ था

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों की पोर्टफोलियो बंटने के बाद एक बात सामने निकलकर के सामने आ रहा है कि अनिल अंबानी मार्केट में उभरते लीडर बनने जा रहे हैं। क्योंकि पिछले पांच सत्रों में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर लगातार छलांग लगाते हुए दिखे हैं। कुछ मार्केट विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर मोदी 3.0 में मार्केट लीडर के रूप में उभरेंगे। वे अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयरों को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है।

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को 8 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 31.15 रु पर पहुंचा। रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को 10 फीसदी के उछाल 28.67 रु पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर 5 ट्रेडिंग सेशल में 26 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। सामने आई खबरों की मानें तो रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले 4 साल में 2650 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। 

शेयर बाजार के विश्लेषक के अनुसार, मोदी 3.0 में बिजली विषय की चर्चा के बीच, कंपनियां कैपेक्स, ट्रांसमिशन नेटवर्क, ईवी और सौर, पवन आदि जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर काम कर रही हैं। अनिल अंबानी को प्रतिस्पर्धा करने के लिए जल्द ही इन चुनौतियों का समाधान करेंगे। 

अनिल अंबानी की चुनौतियों पर बात करते हुए अविनाश गोरक्षकर, प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के अनुसंधान प्रमुख ने कहा, हर बुल ट्रेंड में देखते हैं कि प्रत्येक तेजी के रुझान में, हमने एक ऐसा मार्केट लीडर देखा, जो अपने साथियों को बहुत पीछे छोड़ देता है। एक समय था जब मफतलाल का स्टॉक दलाल स्ट्रीट पर स्थितियां तय करने के लिए पर्याप्त था। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में रिलायंस इंडस्ट्रीज और अन्य व्यापारिक समूहों के उद्भव के साथ मफतलाल स्टॉक का प्रभुत्व समाप्त हो गया।

टॅग्स :अनिल अंबानीशेयर बाजाररिलायंसReliance
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?