लाइव न्यूज़ :

जून तिमाही में मोबाइल फोन का निर्यात तीन गुना वृद्धि के साथ 4,300 करोड़ रुपये: आईसीईए

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:37 IST

Open in App

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान भारत का मोबाइल फोन निर्यात तीन गुना बढ़कर 4,300 करोड़ रुपये हो गया। आईसीईए के अनुसार, एक साल पहले इसी अवधि में मोबाइल फोन का निर्यात लगभग 1,300 करोड़ रुपये था, जब दुनिया कोविड-19 महामारी की पहली लहर से प्रभावित हुई थी। आईसीईए के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू ने एक बयान में कहा, "मोबाइल हैंडसेट निर्माण उद्योग प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के सपने के अनुरूप दुनिया का शीर्ष विनिर्माण गंतव्य बनने के अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपने विकास की गति और अपनी ऐतिहासिक यात्रा को जारी रखे हुए है।" उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद उद्योग ने विनिर्माण और निर्यात में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें सरकार की विनिर्माण, और उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को जारी रखने की विवेकपूर्ण नीति से मदद मिली है। मोहिंद्रू ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्यात में भी सालाना आधार पर 100 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है और यह 20,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। उन्होंने कहा, "2021-22 की पहली तिमाही के दौरान मोबाइल फोन का आयात भारी गिरावट के साथ 600 करोड़ रुपये हो गया जो 2020-21 की इसी अवधि में 3,100 करोड़ रुपये था। यह 2014-15 के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।" आईसीईए के आंकड़ों के मुताबिक जून 2021 तिमाही में लैपटॉप और टैबलेट का आयात जून 2020 तिमाही की तुलना में 50 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ 10,000 करोड़ रुपये हो गया। जून 2020 में आयात 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम