लाइव न्यूज़ :

Mobile Application App: क्या है स्पीच प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकी?, कैसे करेगा काम, आईआईटी बंबई छात्रों ने किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 12:03 IST

Mobile Application App: आईआईटी बंबई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर प्रीति राव ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रणाली वर्तमान में अंग्रेजी और हिंदी में काम करती है तथा इसकी विश्वसनीयता मानव विशेषज्ञों के साथ मेल खाने के लिए सत्यापित की गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमौखिक पाठ की गति की जांच करने और उसे बढ़ाने में मदद करेगा तथा इसे उसने अपना लिया है।अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन फेलोशिप’ के साथ-साथ स्कूल शिक्षा समुदाय द्वारा वित्त पोषित किया गया था।वास्तविक समय के डाटा की पेशकश करने वाले डिजिटल टूल की आवश्यकता महसूस हुई है।

मुंबईः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई ने एक मोबाइल ऐप्लिकेशन विकसित किया है जो ‘स्पीच प्रोसेसिंग’ और ‘मशीन लर्निंग’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करके मौखिक पाठ की गति को स्वत: माप सकता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐप ‘टीचर्स असिस्टेंट फॉर रीडिंग असेसमेंट’ (टीएआरए) छात्रों में मौखिक पाठ की गति की जांच करने और उसे बढ़ाने में मदद करेगा तथा इसे उसने अपना लिया है। परियोजना का नेतृत्व करने वाली आईआईटी बंबई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर प्रीति राव ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रणाली वर्तमान में अंग्रेजी और हिंदी में काम करती है तथा इसकी विश्वसनीयता मानव विशेषज्ञों के साथ मेल खाने के लिए सत्यापित की गई है।’’

इस परियोजना को ‘टाटा सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन’, ‘अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन फेलोशिप’ के साथ-साथ स्कूल शिक्षा समुदाय द्वारा वित्त पोषित किया गया था। ‘टाटा ट्रस्ट्स’ में प्रारंभिक भाषा और साक्षरता में उत्कृष्टता केंद्र की प्रमुख और पठन शिक्षाशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. शैलजा मेनन ने कहा, ‘‘संगठनों को लंबे समय से सीखने के स्तर पर वास्तविक समय के डाटा की पेशकश करने वाले डिजिटल टूल की आवश्यकता महसूस हुई है।’’

बयान में कहा गया है कि टीएआरए एक एंड-टू-एंड सिस्टम के साथ इस कमी को पूरा करता है जो ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है और डैशबोर्ड पर प्रत्येक बच्चे के साथ-साथ कक्षा, स्कूल और क्षेत्र जैसे समूहों के लिए प्रदर्शन डाटा प्रदान करता है।

टॅग्स :IITMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?