लाइव न्यूज़ :

Milk Price Hike: मदर डेयरी, अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ा दिए दूध के दाम, जानें नई दरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 3, 2025 09:30 IST

Milk Price Hike: अधिकारी ने बताया कि खरीद लागत में वृद्धि मुख्य रूप से गर्मी के जल्दी आने और लू जैसी स्थिति बनने के कारण हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देखरीद पर लागत पिछले कुछ महीनों में चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है। खुदरा मूल्य का 70-80 प्रतिशत डेयरी (दुग्ध) कृषकों को देती है।पराग आधा और एक लीटर पर 1-1 रुपये का इजाफा हुआ है।

नई दिल्लीः नए माह शुरू होते ही झटके पर झटका लग रहा है। महंगाई से मीडिल क्लास परेशान है। प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी और अमूल के बाद पराग ने भी दूध के दाम में इजाफा किया है। नई दरें आज (3 मई) से लागू हो जाएगी। सभी दूध पर 1 रुपये का इजाफा हुआ है। मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने 2 मई, 2025 को आयोजित अपनी बोर्ड मीटिंग के परिणामों की घोषणा की। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पराग आधा और एक लीटर पर 1-1 रुपये का इजाफा हुआ है। लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने घोषणा की।

बोर्ड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिट किए गए वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी और प्रति इक्विटी शेयर 10% का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की। खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निटपने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया।

खरीद पर लागत पिछले कुछ महीनों में चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है। अधिकारी ने बताया कि खरीद लागत में वृद्धि मुख्य रूप से गर्मी के जल्दी आने और लू जैसी स्थिति बनने के कारण हुई है। मदर डेयरी अपने खुदरा मूल्य का 70-80 प्रतिशत डेयरी (दुग्ध) कृषकों को देती है।

पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने अपने गोवर्धन फ्रेश मिल्क रेंज पर ₹2 प्रति लीटर की कीमत में वृद्धि की घोषणा की है, जो सभी बाजारों में तुरंत प्रभावी होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दूध खरीद की बढ़ती लागत के कारण यह संशोधन किया गया है। बिक्री के अध्यक्ष अजय सिंह बरोदिया ने कहा कि यह समायोजन हमें अपने डेयरी किसानों की मदद करने में मदद करता है।

कंपनी ने कहा कि गोवर्धन दूध सीधे किसानों से लिया जाता है और सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सख्त गुणवत्ता जांच से गुजरता है। गोवर्धन ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले तरल दूध का पराग के राजस्व में लगभग दसवां हिस्सा है। पराग मिल्क फूड्स ने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए ₹885 करोड़ के राजस्व पर ₹36 करोड़ का कर पश्चात लाभ दर्ज किया।

टॅग्स :अमूल डेयरीमदर डेयरीदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?