लाइव न्यूज़ :

Microsoft Cloud Outage Live Updates: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड डॉउन, दुनिया भर में लोग परेशान, एयरपोर्ट पर भारी भीड़, कई देश में जांच आदेश, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 14:15 IST

Microsoft Cloud Outage Live Updates: साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ के नए अपडेट को इस व्यवधान का कारण बताया जा रहा है, जिसने विंडोज आधारित कम्प्यूटर और लैपटॉप को प्रभावित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे Microsoft Cloud Outage Live Updates: क्राउडस्ट्राइक और विंडोज के बारे में सबसे ज्यादा बात की जा रही है यानी यह ट्रेंड कर रहे हैं। Microsoft Cloud Outage Live Updates: मध्य अमेरिकी क्षेत्र में उसके क्लाउड सेवा व्यवधान का समाधान हो गया है। Microsoft Cloud Outage Live Updates: माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स और सेवाओं तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है।

Microsoft Cloud Outage Live Updates: भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं ने सेवाओं में बड़े पैमाने पर व्यवधान की सूचना दी है। इंटरनेट व्यवधान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर उपयोगकर्ताओं ने विभिन्न सेवाओं में व्यवधान के बारे में बताया है। वैश्विक स्तर पर, माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड व्यवधान के कारण अमेरिकी एयरलाइनों को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि बाद में कंपनी ने कथित तौर पर कहा कि मध्य अमेरिकी क्षेत्र में उसके क्लाउड सेवा व्यवधान का समाधान हो गया है।

साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ के नए अपडेट को इस व्यवधान का कारण बताया जा रहा है, जिसने विंडोज आधारित कम्प्यूटर और लैपटॉप को प्रभावित किया है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर माइक्रोसॉफ्ट, क्राउडस्ट्राइक और विंडोज के बारे में सबसे ज्यादा बात की जा रही है यानी यह ट्रेंड कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर उपयोगकर्ताओं ने ‘एज्योर’ और ‘टीम्स’ सहित माइक्रोसॉफ्ट लाइन-अप में समस्या आने की बात कही। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रही है, जो ‘उपयोगकर्ताओं की, विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स और सेवाओं तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है।’

माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है। हम सुधार कार्रवाई जारी रख रहे हैं।” इस गड़बड़ी के कारण उपयोगकर्ताओं को कम्प्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ संदेश दिखाई दे रहे हैं तथा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों, बैंकों और मीडिया संस्थानों में व्यवधान की खबरें दुनियाभर से आ रही हैं।

टॅग्स :Airports Authority of Indiaऑस्ट्रेलियाAustralia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी