लाइव न्यूज़ :

मेटा के भारत में प्रमुख अजीत मोहन का इस्तीफा, इस कंपनी के साथ करेंगे नई पारी की शुरुआत

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2022 21:21 IST

अजीत मोहन जनवरी, 2019 में हॉटस्टार से मेटा में शामिल हुए थे, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अजीत मोहन प्रतिद्वंद्वी स्नैप इंक में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन जनवरी, 2019 में हॉटस्टार से मेटा में शामिल हुए थे, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता थाअजीत ने कंपनी के बाहर एक अन्य अवसर के लिए मेटा में अपनी भूमिका को छोड़ने का फैसला किया

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में उसके प्रमुख अजीत मोहन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक बयान में कहा गया, ‘‘अजीत ने कंपनी के बाहर एक अन्य अवसर के लिए मेटा में अपनी भूमिका को छोड़ने का फैसला किया है।’’ 

वैश्विक व्यवसाय समूह की उपाध्यक्ष निकोला मेंडेलसन ने बयान में कहा, ‘‘उन्होंने पिछले चार वर्षों में भारत में हमारे संचालन को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ताकि करोड़ों भारतीय व्यवसायों, भागीदारों और लोगों की सेवा की जा सके।'' 

सूत्रों ने बताया कि मोहन ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। मोहन जनवरी, 2019 में हॉटस्टार से मेटा में शामिल हुए थे, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अजीत मोहन प्रतिद्वंद्वी स्नैप इंक में शामिल होंगे।

मेंडेलसन ने कहा, ‘‘हम भारत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमारे पास अपने सभी कार्यों तथा साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत टीम है। हम अजीत के नेतृत्व और योगदान के लिए आभारी हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’ 

कंपनी के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि मेटा इंडिया के निदेशक और साझेदारी के प्रमुख मनीष चोपड़ा अंतरिम क्षमता का पदभार संभालेंगे। टेकक्रंच ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मोहन एशिया-प्रशांत व्यवसाय के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :मेटाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारMeta layoffs: मेटा अपने 1,500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, CTO ने सबसे ज़रूरी ऑल-हैंड्स मीटिंग बुलाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?