लाइव न्यूज़ :

Meesho News: मीशो ने हरि एस भरतिया, कल्पना मोरपारिया, रोहित भगत और सुरोजित चटर्जी पर खेला दांव, स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2024 12:47 IST

Meesho News: सैन फ्रांसिस्को स्थित एआई कंपनी ईमा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरोजित चटर्जी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवृद्धि के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं।रोहित भगत और हरि एस भरतिया की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

Meesho News: सॉफ्टबैंक समर्थित ई-वाणिज्य कंपनी मीशो ने जुबिलेंट भारतीय समूह के संस्थापक हरि एस. भरतिया के साथ तीन अन्य को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। भरतिया के अलावा मीशो ने दक्षिण तथा दक्षिण पूर्व एशिया के लिए जेपी मॉर्गन की पूर्व चेयरमैन कल्पना मोरपारिया, फोनपे के गैर-कार्यकारी बोर्ड चेयरमैन रोहित भगत और सैन फ्रांसिस्को स्थित एआई कंपनी ईमा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरोजित चटर्जी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

मीशो के संस्थापक एवं सीईओ विदित आत्रे ने कहा, ‘‘ हम वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, मुझे मीशो के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों के रूप में सुरोजित चटर्जी, कल्पना मोरपारिया, रोहित भगत और हरि एस. भरतिया की नियुक्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’

जोमैटो का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

होटल तथा रेस्तरां से खाद्य पदार्थों की खरीद का विकल्प पेश करने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो के शेयर में शुक्रवार को 12 प्रतिशत से अधिक तेजी आई। कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ कई गुना होकर 253 करोड़ रुपये दर्ज होने की जानकारी देने के बाद उसके शेयर में तेजी आई। एनएसई पर जोमैटो का शेयर 12.14 प्रतिशत बढ़कर 262.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

बीएसई पर यह 12.13 प्रतिशत बढ़कर 262.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय एनएसई तथा बीएसई पर जोमैटो का शेयर 19 प्रतिशत तक बढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 278.70 रुपये और 278.45 रुपये पर पहुंच गया था। जोमैटो ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसका चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना होकर 253 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सिर्फ दो करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसकी परिचालन आय 74 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष अप्रैल-जून में 2,416 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कुल व्यय बढ़कर 4,203 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 2,612 करोड़ रुपये था।

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम