लाइव न्यूज़ :

मेडप्लस के आईपीओ को अंतिम दिन 52.59 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर फार्मेसी खुदरा श्रृंखला मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन बुधवार को 52.59 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,398.3 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,25,75,154 शेयरों की पेशकश पर 66,13,67,268 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित शेयरों पर 111.89 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 5.23 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 85.33 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 798.30 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है।

आईपीओ के लिए 780 रुपये से लेकर 796 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा रखा गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 418 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी