लाइव न्यूज़ :

Market regulator SEBI: 2022 में 1000000 से घटाकर 100000 किया, 2024 में 10000, आखिर क्या है कॉरपोरेट बॉन्ड, सेबी ने क्यों उठाया कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2024 22:00 IST

Market regulator SEBI: बॉन्ड जारीकर्ता 10,000 रुपये के अंकित मूल्य पर निजी आवंटन के आधार पर ऋण प्रतिभूति या गैर-परिवर्तनीय भुगतान-योग्य वरीय शेयर जारी कर सकता है।" हालांकि यह व्यवस्था कुछ शर्तों के अधीन होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर एकदम बुनियादी, ब्याज या लाभांश-असर वाले साधन होने चाहिए। जांच-पड़ताल के लिए कम-से-कम एक मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया हो।अक्टूबर, 2022 में कॉरपोरेट बॉन्ड का अंकित मूल्य 10 लाख रुपये से घटाकर एक लाख रुपये कर दिया था।

Market regulator SEBI: बाजार नियामक सेबी ने कंपनियों की तरफ से जारी होने वाली ऋण प्रतिभूति यानी कॉरपोरेट बॉन्ड के प्रति खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बुधवार को कदम उठाया। इसके तहत बॉन्ड का अंकित मूल्य एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। बाजार प्रतिभागियों का मानना है कि बॉन्ड का मूल्य कम करने से अधिक गैर-संस्थागत निवेशकों को कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। इससे नकदी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सेबी ने एक परिपत्र में कहा, "बॉन्ड जारीकर्ता 10,000 रुपये के अंकित मूल्य पर निजी आवंटन के आधार पर ऋण प्रतिभूति या गैर-परिवर्तनीय भुगतान-योग्य वरीय शेयर जारी कर सकता है।" हालांकि यह व्यवस्था कुछ शर्तों के अधीन होगी।

मसलन, जारीकर्ता को कम-से-कम एक मर्चेंट बैंकर नियुक्त करना चाहिए और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर एवं गैर-परिवर्तनीय भुगतान-योग्य वरीय शेयर एकदम बुनियादी, ब्याज या लाभांश-असर वाले साधन होने चाहिए। बाजार नियामक ने सामान्य सूचना दस्तावेज (जीआईडी) के संबंध में कहा कि जारीकर्ता 10,000 रुपये के अंकित मूल्य पर किस्त आवंटन ज्ञापन या प्रमुख सूचना दस्तावेज के जरिये धन जुटा सकता है, बशर्ते इसकी जांच-पड़ताल के लिए कम-से-कम एक मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया हो।

सेबी ने अक्टूबर, 2022 में कॉरपोरेट बॉन्ड का अंकित मूल्य 10 लाख रुपये से घटाकर एक लाख रुपये कर दिया था। लेकिन खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अब इसे और भी घटाकर 10 हजार रुपये किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां