लाइव न्यूज़ :

Market regulator SEBI: निवेशकों से अवैध रूप से पैसे की वसूली, 15 मई को 30 संपत्तियों की नीलामी, मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स और पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज सहित सात कंपनियां शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 20:17 IST

Market regulator SEBI: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि इसकी नीलामी 25.64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकदम निवेशकों का पैसा वसूलने के बाजार नियामक के प्रयास का हिस्सा है।एड्रोइट टेक्निकल सर्विसेज को संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए नियुक्त किया है। नीलामी 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

Market regulator SEBI: बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कहा कि वह निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र किये गये पैसे की वसूली के लिए 15 मई को 30 संपत्तियों की नीलामी करेगा। जिन कंपनियों की संपत्ति नीलाम की जाएगी, उसमें मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स और पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज सहित सात कंपनियां हैं। नीलामी लगभग 25.64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी। अन्य कंपनियों में बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज, एनवीडी सोलर लि., सन प्लांट बिजनेस, सुमंगल इंडस्ट्रीज लि. और जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। सेबी जिन संपत्तियों की नीलामी करेगा, उनमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जमीन, इमारतों वाली भूमि और फ्लैट शामिल हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि इसकी नीलामी 25.64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

सेबी ने मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज, जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स, सन प्लांट बिजनेस, बिशाल ग्रुप, सुमंगल इंडस्ट्रीज और एनवीडी सोलर के साथ-साथ उनके प्रवर्तकों/निदेशकों के खिलाफ राशि की वसूली के लिए संपत्तियों की बिक्री को लेकर बोलियां आमंत्रित की हैं। यह कदम निवेशकों का पैसा वसूलने के बाजार नियामक के प्रयास का हिस्सा है।

सेबी ने एड्रोइट टेक्निकल सर्विसेज को संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए नियुक्त किया है। नीलामी में रखी जा रही 30 संपत्तियों में से नौ मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, छह बिशाल समूह की कंपनियों, पांच एनवीडी सोलर के निदेशकों की, चार सन प्लांट बिजनेस लि. और तीन संपत्तियां सुमंगल इंडस्ट्रीज से संबंधित हैं। इसके अलावा, दो संपत्तियां जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स और एक पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज से जुड़ी हैं। नियामक ने कहा कि नीलामी 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित