लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.05 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: April 10, 2022 16:37 IST

इनमें सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देटीसीएस और इन्फोसिस को हुआ है सबसे ज्यादा नुकसानरिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस का भी बाजार मूल्यांकन घटा

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। 

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 51,628.12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। 

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये घटकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 36,703.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,63,565.13 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 25,503.68 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,70,205.42 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 2,999.9 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,857.03 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 12,403.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,180.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,050.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,60,599.20 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,880.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,40,204.91 करोड़ रुपये रही। इसी तरह भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,949.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,18,574.86 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 1,296.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,659.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 113.90 अंक या 0.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारTata Consultancy Services
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?