लाइव न्यूज़ :

M-cap of Top 10 Firms: TCS समेत 10 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैपिटल घटा, 2.99 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 12:21 IST

M-cap of Top 10 Firms: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 97,597.91 करोड़ रुपये घटकर 10,49,281.56 करोड़ रुपये रह गया, जो शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक है।

Open in App

M-cap of Top 10 Firms:  देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 2,99,661.36 करोड़ रुपये घट गया। शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सबसे ज्यादा झटका लगा। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 2,199.77 अंक या 2.66 प्रतिशत गिरा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 97,597.91 करोड़ रुपये घटकर 10,49,281.56 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 40,462.09 करोड़ रुपये घटकर 18,64,436.42 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में 38,095.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई, और यह 6,01,805.25 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन भी घटा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान बरकरार रखा।

उसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :TCSमनीसेंसेक्सSensexTata Consultancy Services
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम