लाइव न्यूज़ :

मैरिटाइम विजन-2030 में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश, 20 लाख रोजगार का लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च समुद्री नौवहन क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए सरकार ने 10 साल का खाका मैरिटाइम इंडिया विजन-2030 तैयार किया है। इसके तहत बंदरगाह परियोजनाओं में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। इससे 20 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को समुद्री नौवहन क्षेत्र पर तीन दिन के शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मैरिटाइम इंडिया विजन (एमआईवी) 2030 जारी किया। इस शिखर सम्मेलन में 24 देश भाग ले रहे है।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार मैरिटाइम इंडिया विजन-2030 के तहत विभिन्न बंदरगाह क्षेत्रों में तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे प्रमुख बंदरगाहों के लिए सालाना 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय के और अवसर खुलेंगे।

दस्तावेज के अनुसार प्रमुख बंदरगाहों पर बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए एक से सवा लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है। इससे सात से 10 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

इसमें गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा-पश्चिम बंगाल संकुल में 80,000 करोड़ रुपये के निवेश से बड़ी क्षमता के बंदरगाहों के विकास का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार की योजना भारतीय बंदरगाहों पर भारतीय के एक पोत से दूसरे पोत पर चढ़ाने का काम (ट्रांसशिपमेंट) 2030 तक 75 प्रतिशत तक पहुंचाना है। 2020 में ट्रासशिपमेंट की मात्रा 25 प्रतिशत थी। दस्तावेज में कहा गया है कि विजिंजम बंदरगाह के परिचालन में आने तथा कन्याकुमारी और कैम्पबेल बे में ट्रांसशिपमेंट क्षेत्र के विकास के बाद इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।

इसके अलावा विजन-2030 के तहत कारोबार सुगमता को बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा। 2021 तक प्रमुख बंदरगाहों पर प्रक्रियाओं के सरलीकरण और उनको डिजिटल करने के लिए उपक्रम कारोबार प्रणाली (ईबीएस) का क्रियान्वयन किया जाएगा।

दस्तावेज कहता है कि बंदरगाह आधारित औद्योगिकीकरण से प्रमुख बंदरगाहों की 10,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता का दोहन हो सकेगा। इससे करीब 20,000 करोड़ रुपये की लागत की बचत होगी।

इसमें कहा गया है कि सड़क/रेल से माल ढुलाई को तटीय पोत परिवहन पर ले जाने से लागत में 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की बचत हो सकेगी।

इसमें हरित सतत बंदरगाहों के विकास की योजना बनाई गई है। इसके तहत 2030 तक अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा, जो अभी 10 प्रतिशत से भी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित