लाइव न्यूज़ :

बाजार में खुदरा भागीदारी बढ़ने के साथ कई कंपनियों ने दी धोखाधड़ी की सूचना: सेबी सदस्य

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:32 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य एस के मोहंती ने बृहस्पतिवार को कहा कि शेयरों में खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने के बीच धोखाधड़ी की सूचना देने वाली कंपनियों में उछाल एक खतरनाक प्रवृत्ति है और इसे कम करने के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है।

हाल के एक सर्वेक्षण के निष्कर्ष का हवाला देते हुए, मोहंती ने कहा कि 65 प्रतिशत कंपनियों ने इस साल धोखाधड़ी की घटनाओं की सूचना दी है। साथ ही, हमारे पास पूंजी बाजार में 1.5 करोड़ से अधिक नए खुदरा निवेशक हैं, जो अपने निवेश के साथ धैर्य रखने को तैयार हैं।

मोहंती ने उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा, “इसलिए, हम खुद को जिस तरह की स्थिति में पा रहे हैं, यह बहुत खतरनाक है। इसलिए, यह समय लोगों को सूचित करने, जागरूकता फैलाने और शिक्षित करने का है।”

उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी निवेशकों के विश्वास को प्रभावित करती है और उनके निवेश मूल्य को भी प्रभावित करती है, क्योंकि किसी विशेष शेयर का मूल्य कम हो जाता है, और इसलिए इस समस्या का समाधान करना आवश्यक है।

मोहंती ने कहा कि क्रोल द्वारा किए गए ऐसे ही सर्वेक्षण में उन कंपनियों में से 12 प्रतिशत का उल्लेख किया गया है जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

उन्होंने इस घटना के लिए संवेदनशील जानकारी तक अनधिकृत पहुंच को जिम्मेदार ठहराया और इसे चिंताजनक बताया।

मोहंती ने कहा कि धोखाधड़ी की संख्या में वृद्धि के साथ, सेबी ने पिछले साल सामान्य जांच विभाग से एक अलग कॉरपोरेट धोखाधड़ी जांच विभाग बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम