लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा ने 57 मिनट में एक्सयूवी 700 के लिए 25,000 बुकिंग हासिल की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी नई पेशकश एक्सयूवी 700 के लिये बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के केवल 57 मिनट में 25,000 वाहन की बुकिंग हो गयी।

कंपनी ने नए उत्पाद की पहली 25,000 इकाइयों के लिए शुरुआती कीमतों की घोषणा की थी। इसके अनुसार यह 11.99 लाख रुपये से 22.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी।

नए मूल्य के साथ अगले दौर की बुकिंग अब आठ अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी।

वाहन की कीमत अब 12.49 लाख रुपये से 22.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ (वाहन इकाई) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमने आज सुबह 10 बजे बुकिंग खोली। हम प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं, वास्तव में हम रोमांचित हैं कि हमें इसके शुरू होने से 57 मिनट के रिकॉर्ड समय में 25,000 एक्सयूवी 700 के लिए बुकिंग प्राप्त हुई हैं।’’

एक्सयूवी 700 डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ और पांच और सात सीटर क्षमता में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम