लाइव न्यूज़ :

महिन्द्रा समूह ने अमित सिन्हा को अध्यक्ष समूह-रणनीति नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर विविध क्षेत्रों में कार्यरत वाले महिंद्रा समूह ने अमित सिन्हा को अध्यक्ष-समूह रणनीति नियुक्त किया है।

समूह की कृषि उपकरण, वाहन से लेकर रक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी तक के क्षेत्रों में उपस्थिति है। कंपनी ने कहा कि सिन्हा समूह के विभिन्न कारोबार क्षेत्रों के साथ मिलकर काम करेंगे और वृद्धि तथा आमदनी बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे।

कंपनी की ओर मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘वह तालमेल, जोखिम और आर्थिक कार्यों की भी देखरेख करेंगे तथा अमेरिका, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय तालमेल कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

इसमें कहा गया है कि सिन्हा, महिंद्रा ग्रुप के उप प्रबंध निदेशक और समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीएफओ) अनीश शाह को रिपोर्ट करेंगे। वह समूह की कॉरपोरेट कार्यालय का नेतृत्व करने वाली टीम का हिस्सा रहेगे।

उनकी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, शाह ने कहा, ‘‘भारत में और विश्व स्तर पर अमित के अनुभव की पूंजी हमें समूह में वांछित परिवर्तन और सफलता लाने में मदद करेगी।’’

सिन्हा इससे पहले बेन एंड कंपनी में वरिष्ठ भागीदार और निदेशक थे, जहां उन्होंने 18 साल तक काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी