लाइव न्यूज़ :

‘प्लग एंड प्ले’ देगी उद्योजकों को झंझट से छुटकारा, दो साल भी बचेंगे, एमआईडीसी की नई स्कीम

By आनंद शर्मा | Updated: March 10, 2022 23:23 IST

राज्य के उद्योग विभाग ने एमआईडीसी के साथ मिलकर ‘प्लग एंड प्ले’ स्कीम पेश की है। इस पर बूटीबोरी के नए औद्योगिक इलाके में काम शुरू हो गया है। ‘

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के उद्योग विभाग ने एमआईडीसी के साथ मिलकर पेश की ‘प्लग एंड प्ले’ स्कीम2 वर्ष का वक्त बचेगा, अधिक रकम भी निवेश नहीं करनी पड़ेगी

नागपुर: किसी भी उद्योग को लगाने के लिए उद्योजकों को एढ़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है। सरकारी मंजूरियों से लेकर बैंक फाइनेंस का जुगाड़ करने में उनका पसीना छूट जाता है। इस सारी प्रक्रिया में लंबा वक्त लगता है सो-अलग, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राज्य के उद्योग विभाग ने एमआईडीसी के साथ मिलकर ‘प्लग एंड प्ले’ स्कीम पेश की है।

इस पर बूटीबोरी के नए औद्योगिक इलाके में काम शुरू हो गया है। ‘इंस्टंट कॉफी’ की तरह इस स्कीम का लाभ लेने पर सरकारी मंजूरियों में बर्बाद होने वाला उद्योजकों का 2 वर्ष का वक्त तो बचेगा ही, उन्हें अधिक रकम भी निवेश नहीं करनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि विदेशी औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2020 में ‘प्लग एंड प्ले’ स्कीम पेश की थी। इसके 2 वर्ष बाद स्कीम को बूटीबोरी के औद्योगिक क्षेत्र में मूर्तरूप दिया जा रहा है। इसमें निवेशकों को किफायती दर पर तैयार औद्योगिक जमीन और रेडीमेड शेड किश्तों में या किराए/लीज पर दिए जाएंगे, ताकि वे यहां मशीनें लगाकर उत्पादन शुरू कर सकें।

सिंगल ग्रीन चैनल के जरिए सभी सरकारी मंजूरियां प्रदान करने से उत्पादन शुरू होने में काफी कम वक्त लगेगा। साथ ही, एमआईडीसी की ओर से उद्योगों को हर जरूरी सुविधा भी प्रदान की जाएगी। राज्य के छह एमआईडीसी क्षेत्रों में यह स्कीम शुरू की गई है।

बूटीबोरी में 29 प्लॉट्स, 5 मॉडल शेड्स

बूटीबोरी के अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र में प्लग एंड प्ले स्कीम के तहत 30 एकड़ में पहला ले आउट तैयार किया गया है। यहां 29 औद्योगिक प्लॉट्स और 5 हजार, 10 हजार, 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार वर्ग फुट के 5 मॉडल शेड्स सभी जरूरी सुविधाओं के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

झंझटरहित और किफायती स्कीम

‘प्लग एंड प्ले स्कीम का औपचारिक शुभारंभ हाल ही में एमआईडीसी के सीईओ डॉ. पी. अनबलगन ने किया है। इस झंझटरहित और किफायती स्कीम को उद्योजकों से सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उनकी ओर से योजना की जानकारी ली जा रही है। इस स्कीम से उद्योजकों का दो वर्ष का वक्त और फंड बचेगा।’- राजेश झंझाड़,  मुख्य अभियंता, एमआईडीसी, नागपुर

सही अमल हो तो अच्छी है योजना

‘उद्योग विभाग और एमआईडीसी की प्लग एंड प्ले योजना पर यदि सही अमल किया गया तो यह उद्योजकों के लिए एक अच्छी योजना साबित हो सकती है। इस योजना से उद्योजक कम समय और फंड में में उद्योग लगाकर उत्पादन शुरू कर सकते हैं। उन्हें इसका लाभ लेना चाहिए।’- सुरेश राठी, अध्यक्ष, विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 

टॅग्स :महाराष्ट्रIndustries
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स