लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: शक्तिकान्त दास और उद्योग जगत के दिग्गजों ने मताधिकार का किया प्रयोग, जानें क्या कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 16:17 IST

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने भी दक्षिण मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मत डाला और सभी से मतदान करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए बधाई दी। मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल किया। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी दक्षिण मुंबई में अपना वोट डाला।

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास और उद्योग जगत के दिग्गजों ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए यहां देश की वित्तीय राजधानी में मतदान किया। दास ने अपनी पत्नी के साथ दक्षिण मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास के निकट एक मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए बधाई दी। एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने भी दक्षिण मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मत डाला और सभी से मतदान करने की अपील की।

​पारेख के लंबे समय के सहयोगी केकी मिस्त्री ने भी पास के एक अन्य बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिस्त्री एचडीएफसी के वाइस-चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी दक्षिण मुंबई में अपना वोट डाला और मतदान को एक विशेषाधिकार बताया जिसका प्रयोग हर किसी को करना चाहिए।

उद्योगपति अजय पीरामल ने भी अपनी पत्नी स्वाति के साथ मुंबई में अपने आवास के पास मतदान किया। बाहर निकलने के बाद, पीरामल ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। स्वाति पीरामल ने कहा कि नई सरकार को बच्चों, महिलाओं के मुद्दों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कपड़ा और रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड के गौतम सिंघानिया और निर्माण-केंद्रित एचसीसी के अजीत गुलाबचंद तथा उद्योग जगत से जुड़े अन्य लोगों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024शक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत