लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडलः 325 प्रस्ताव, 1,00,655.96 करोड़ रुपये का निवेश और 93,317 नौकरियां, जानें मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 22:16 IST

Maharashtra Cabinet: प्रस्तावों से महाराष्ट्र में 1,00,655.96 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने और 93,317 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देखत्म हो चुकी नीतियों के तहत ही लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।अंतरिक्ष और रक्षा नीति, 2018 के तहत 10 प्रस्ताव थे। महाराष्ट्र की औद्योगिक नीति, 2019 की अवधि खत्म हो चुकी थी।

मुंबईः महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को उद्योग विभाग के 325 प्रस्तावों को मंजूरी दी जिनसे एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने और लगभग एक लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कई औद्योगिक नीतियों की अवधि खत्म हो जाने के कारण राज्य मंत्रिमंडल ने यहां अपनी बैठक में उद्योग विभाग के 325 लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन प्रस्तावों से महाराष्ट्र में 1,00,655.96 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने और 93,317 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

असल में महाराष्ट्र इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2016, अंतरिक्ष और रक्षा विनिर्माण नीति 2018, रेडिमेड परिधान, रत्न और आभूषण, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग क्लस्टर नीति, 2018 और महाराष्ट्र की औद्योगिक नीति, 2019 की अवधि खत्म हो चुकी थी। मंत्रिमंडल ने संबंधित क्षेत्रों की नई नीतियां तैयार होने तक अब खत्म हो चुकी नीतियों के तहत ही लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

बयान के मुताबिक, स्वीकृत प्रस्तावों में इलेक्ट्रॉनिक्स नीति, 2016 के तहत 313 प्रस्ताव शामिल हैं, जिनमें 42,925.96 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता और 43,242 रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता है। इसके अलावा अंतरिक्ष और रक्षा नीति, 2018 के तहत 10 प्रस्ताव थे।

जिनमें 56,730 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता और 15,075 नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। बयान के मुताबिक, परिधान, आभूषण और इंजीनियरिंग क्लस्टर नीति से संबंधित दो प्रस्तावों में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के अवसर और 35,000 रोजगार पैदा करने की क्षमता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां