लाइव न्यूज़ :

Mahanagar Gas Share Price Today: महानगर गैस लिमिटेड शेयर 13 फीसद लुढ़के, ब्रोकरेज फर्म सिटी के टारगेट सेट से हुआ नुकसान

By आकाश चौरसिया | Updated: March 6, 2024 11:13 IST

महानगर गैस प्राइस शेयर के आज मार्केट में शुरुआत 1560.2 रुपए से हुई है, माना जा रहा है कि इसका आज का हाई लेवल 1579 रुपए है और 1543 रुपए नीचे पर रहेगा। इसके अलावा महानगर गैस शेयर की कुल बाजार पूंजी 1547.24 करोड़ रुपए है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में महानगर गैस प्राइस शेयर के 13 फीसद शेयर लुढ़क गएइसके अलावा महानगर गैस शेयर की कुल बाजार पूंजी 1547.24 करोड़ रुपए हैसिटी के टागरेट सेट करने और सही समय पर अपने खरीदे शेयर को बेचने से नुकसान हुआ

Mahanagar Gas Share Price Today: महानगर गैस प्राइस शेयर के आज मार्केट में शुरुआत 1560.2 रुपए के भाव से हुई है, माना जा रहा है कि इसका आज का हाई लेवल 1579 रुपए है और 1543 रुपए नीचे पर रहेगा। इसके अलावा महानगर गैस शेयर की कुल बाजार पूंजी 1547.24 करोड़ रुपए है। लेकिन, मार्केट में कंपनी के 13 फीसद शेयर लुढ़क भी गए, क्योंकि ब्रोकरेज फर्म सिटी के टागरेट सेट करने और सही समय पर अपने खरीदे शेयर को बेचने से नुकसान हुआ। 

वहीं, अभी तक कंपनी का 52वें हफ्ते का हाई 1558.85 रुपए रहा और 52वें हफ्ते का सबसे नीचे 909.1 रुपए रहा है। दिन के लिए बीएसई वॉल्यूम 41879 शेयरों के साथ कारोबार कर रहा है। महानगर गैस कल के 1564.85 रुपए से 14.62 फीसदी नीचे 1336 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने अपने महानगर गैस में शेयर की बिक्री कर दी और टारगेट को भी कम कर दिया, जिससे आज के ओपन हुए बाजार में महानगर गैस लिमिटेड करीब 13 फीसदी गिरावट पर रहा। सुबह 10 बजे, स्टॉक बीएसई पर 1,363 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 13 फीसदी कम है। बुधवार को भारत का बेंचमार्क सेंसेक्स 0.25 फीसदी गिरकर 73,491 अंक पर आ गया।

ब्रोकरेज ने स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया क्योंकि केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक गैस क्षेत्र में सुधारों का पूरा लाभ अंतिम ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने सस्ती दरों के लिए महानगर गैस कंपनियों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बताई। लाइसेंस प्राप्त क्षेत्रों में एकाधिकार के कारण महानगर गैस कंपनियों को भारी मुनाफा हुआ है और पुरी ने प्रवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इसके अलावा, एमजीएल ने 5 मार्च, 2024 की मध्यरात्रि/6 मार्च, 2024 की सुबह से संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत घटाकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। अपने मार्जिन को देखते हुए, सिटी.कॉम ने स्टॉक के लिए अपना लक्ष्य मूल्य 1480 रुपये से घटाकर 1405 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज फर्म अगले 90 दिनों में संभावित नकारात्मक रुख पर नजर बनाए हुए हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम