लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाः 30 अप्रैल तक 12523437 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जानें क्या है फायदे और कैसे कर सकते हैं पंजीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 17:16 IST

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana: अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक 1,25,23,437 महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गरीब एवं मध्यम परिवार की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।प्रति माह 1,000-1,000 रुपये मिलेंगे, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मार्च में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की गरीब एवं मध्यम परिवार की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक 1,25,23,437 महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को राज्य सरकार से वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 1,000-1,000 रुपये मिलेंगे, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस योजना को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक बड़ा ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक लाभ को भांपते हुए कांग्रेस ने राज्य में सत्ता में आने पर महिलाओं को प्रति माह 1,500-1,500 रुपये देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!