लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, केंद्र की तरह 34 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता, 625 करोड़ का भार, जानें किस माह से...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2022 16:37 IST

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा कर 34 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 11 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी डीए मिल रहा था। डीए अगस्त महीने के वेतन से प्रभावी होगा, जो कर्मचारियों को सितंबर में मिलेगा। राज्य शासन पर 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

भोपालः श्रावण मास और रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सौगात दी। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा कर 34 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछली बार राज्य द्वारा एक बार में 11 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी डीए मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ा हुआ डीए अगस्त महीने के वेतन से प्रभावी होगा, जो कर्मचारियों को सितंबर में मिलेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा कि इस निर्णय से राज्य शासन पर 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो वर्तमान में 31 प्रतिशत है, उसे तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जा रहा है।

अब प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केन्द्र सरकार के शासकीय कर्मचारियों के बराबर हो जायेगा...।’’  पेंशनभोगियों को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ सरकार से अनिवार्य सहमति लेने के बाद डीए वृद्धि का लाभ दिया जाएगा, क्योंकि यह पहले अविभाजित मध्य प्रदेश का हिस्सा था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?