लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Budget 2025-26: 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट?, 'ओंकारेश्वर लोक', श्रीकृष्ण पाथेय योजना और 'राम पथ गमन' बनेंगे, देखें 10 मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 15:20 IST

Madhya Pradesh Budget 2025-26: अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए योजनाओं के लिए 47,296 करोड़ रुपये और अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए 32,633 करोड़ रुपये आवंटित किए।

Open in App
ठळक मुद्देबजट ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के लिए है।18,669 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।चित्रकूट शहर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

Madhya Pradesh Budget 2025-26: मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यहां विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राजकोषीय घाटे का अनुमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत लगाया। उन्होंने कहा कि बजट ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के लिए है।

Madhya Pradesh Budget 2025-26: मुख्य बातें

1. 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट

2. उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर 'ओंकारेश्वर लोक'

3.अनुसूचित जनजाति पर 47,296 करोड़ रुपये

4. अनुसूचित जाति पर 32,633 करोड़ रुपये

5. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर 18,669 करोड़ रुपये

6. श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड़

7.  'राम पथ गमन' के लिए 30 करोड़

8. पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक

9. कोई नया कर नहीं

10. सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत।

वित्त मंत्री ने कहा कि अन्य चीजों के अलावा, 'ओंकारेश्वर लोक' को उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए योजनाओं के लिए 47,296 करोड़ रुपये और अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए 32,633 करोड़ रुपये आवंटित किए।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले कहा था कि इस योजना के तहत भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। इसी तरह, 'राम पथ गमन' और चित्रकूट शहर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवभोपालमहाकालेश्वर मंदिरMahakaleshwar Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी