लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः HDFC बैंक ने दी खुशखबरी, 150 नई शाखाएं खोलकर 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2022 18:27 IST

पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश में 170 से ज्यादा नई शाखाएं खोलने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक राज्य में नई शाखाएं खोलकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग के लिए संकल्पबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देनयी बैंक शाखाएं राज्य के ग्रामीण इलाकों में खोली जाएंगी।अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग के लिए संकल्पबद्ध है।बैंक खुदरा, कॉरपोरेट, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र को कर्ज उपलब्ध कराने में भी अग्रणी रहा है।

लखनऊः एचडीएफसी बैंक इस साल उत्तर प्रदेश में 150 नई शाखाएं खोलकर 1000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगा। उत्तर प्रदेश में एचडीएफसी के ब्रांच बैंकिंग प्रमुख अखिलेश कुमार रॉय ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर नयी बैंक शाखाएं राज्य के ग्रामीण इलाकों में खोली जाएंगी। पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश में 170 से ज्यादा नई शाखाएं खोलने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक राज्य में नई शाखाएं खोलकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग के लिए संकल्पबद्ध है।

नई बैंक शाखाओं से जहां 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, वहीं बड़ी संख्या में रोजगार के अप्रत्यक्ष अवसर भी प्राप्त होंगे। रॉय ने बताया कि रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक ने प्रदेश और केंद्र सरकार की लगभग सभी वित्तीय योजनाओं से संबंधित लक्ष्य को भी पूरा किया है।

यह बैंक खुदरा, कॉरपोरेट, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र को कर्ज उपलब्ध कराने में भी अग्रणी रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए एक का नोडल खाता भी उपलब्ध कराता है।

रॉय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाजार में सात फीसद की हिस्सेदारी रखने वाला एचडीएफसी बैंक कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के हिस्से के तौर पर ग्रामीण अंचलों में रोजगार उपलब्ध कराने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा "हम पांच वर्षों के लिए गांवों को अंगीकृत करते हैं। इस अवधि में हम उन गांवों में पानी की टंकियों, स्ट्रीट लाइट, स्कूल तथा विज्ञान पार्क विकसित करने पर धन का निवेश करते हैं।" 

टॅग्स :HDFC BankलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम