लाइव न्यूज़ :

LPG Price Hike: महंगा हुआ 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, दिल्ली में इतने हुए दाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2023 10:48 IST

होटल और रेस्तरां जैसी जगहों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में पिछली कीमत में कटौती के बाद से दिल्ली में 1,773 रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देयह वृद्धि इस साल अप्रैल, मई और जून में लगातार कटौती के बाद कमर्शियल एलपीजी के लिए पहली कीमत वृद्धि है।घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दोनों में प्रत्येक महीने के पहले दिन मासिक संशोधन होता है।

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बिक्री कीमत 7 रुपये बढ़ाकर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

होटल और रेस्तरां जैसी जगहों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में पिछली कीमत में कटौती के बाद से दिल्ली में 1,773 रुपये थी। 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल), सभी कंपनियां, पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर मासिक रूप से रसोई गैस की कीमतों को समायोजित करती हैं। यह वृद्धि इस साल अप्रैल, मई और जून में लगातार कटौती के बाद कमर्शियल एलपीजी के लिए पहली कीमत वृद्धि है।

कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दोनों में प्रत्येक महीने के पहले दिन मासिक संशोधन होता है, नई दरें 1 जून से प्रभावी होती हैं। घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थानीय करों के कारण राज्यों में अलग-अलग होती हैं, और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें घरेलू एलपीजी की कीमतों को प्रभावित करती हैं। 

मई में दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 171.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी कटौती के साथ 2,028 रुपये से घटकर 1,856.5 रुपये हो गई थी। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत 1,103 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित बनी हुई है। घरेलू एलपीजी दरों में आखिरी संशोधन 1 मार्च को हुआ था, जिसमें प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

टॅग्स :LPGLPG Gas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम