लाइव न्यूज़ :

LIC Share Listing: BSE पर लिस्ट हुए एलआईसी के शेयर, कुछ खास नहीं रही शुरुआत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2022 09:52 IST

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में मंगलवार को लिस्ट हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज लिस्ट हो गए हैं।सरकार ने एलआईसी के शेयरों का निर्गम मूल्य 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है।एलआईसी का आईपीओ नौ मई को बंद हुआ था और 12 मई को बोली लगाने वालों को इसके शेयर आवंटित किए गए।

मुंबई: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में मंगलवार को देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर लिस्ट हो गए हैं। सरकार को 20,557 करोड़ रुपए के इस आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए घरेलू निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल, एलआईसी की शुरुआत शेयर बाजार में कुछ खास नहीं रही। 

एलआईसी के शेयर ग्रे मार्केट में जीरो से नीचे प्रीमियम पर ट्रेड करने के बाद बीएसई पर प्री-ओपन सेशन में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर ट्रेड करते हुए नजर आए। बता दें कि सरकार ने एलआईसी के शेयरों का निर्गम मूल्य 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है। हालांकि, एलआईसी के पॉलिसीधारकों और खुदरा निवेशकों को क्रमश: 889 रुपये और 904 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर मिलेंगे। 

एलआईसी का आईपीओ नौ मई को बंद हुआ था और 12 मई को बोली लगाने वालों को इसके शेयर आवंटित किए गए। सरकार ने आईपीओ के जरिये एलआईसी के 22.13 करोड़ से अधिक शेयर यानी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की है। इसके लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। एलआईसी के आईपीओ को करीब तीन गुना अभिदान मिला था। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है। 

टॅग्स :LIC IPOLICनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSENSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारShare Bazar Today: मंगलवार को NSE, BSE बंद, MCX शाम का सेशन फिर से शुरू होगा, एशियाई बाज़ार दबाव में

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू