लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने पेश की नई बीमा पॉलिसी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को एक नॉन-लिंक्ड गैर-प्रतिभागी व्यक्तिगत बचत जीवन बीमा पॉलिसी पेश की।

एलआईसी के मुताबिक, इस पॉलिसी में महिलाओं के लिए खास प्रीमियम दरें रखी गई हैं। इसके अलावा इसमें थर्ड जेंडर का भी प्रावधान किया गया है।

एलआईसी ने अपने बयान में कहा कि ‘धन रेखा’ नाम की इस बीमा पॉलिसी में बुनियादी बीमित राशि का एक तय हिस्सा नियमित अंतराल पर ‘सर्वाइवल’ लाभ के तौर पर दिया जाएगा, बशर्ते पॉलिसी चालू स्थिति में हो।

पॉलिसी के परिपक्व हो जाने पर पॉलिसीधारक को पहले मिल चुकी राशि की कटौती किए बगैर पूरी बीमित राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत न्यूनतम दो लाख रुपये की बीमित राशि रखी जा सकती है जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

पॉलिसी शर्तों के मुताबिक, इसे 90 दिनों के बच्चे से लेकर आठ साल तक के बच्चे के नाम पर लिया जा सकता है। इसी तरह अधिकतम उम्र सीमा भी 35 साल से लेकर 55 साल तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन