लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मी आर्गनिक इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 106 गुणा अभिदान मिला

By भाषा | Updated: March 18, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च खास तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी आर्गनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रारम्भिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बुधवार को उसके खुले के बाद आखरी दिन तक 106.79 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में जारी आंकड़ों के मुताबिक आईपीओ को खुलने के तीसरे और अंतिम दिन शाम तक 347 करोड़ 67 लाख 42 हजार 330 शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं जबकि वास्तविक पेशकश तीन करोड 25 लाख 58 हजार 138 शेयरों के लिये की गई थी।

इसमें पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से में 175.43 गुणा, गैर- संस्थागत निवेशकों के हिस्से में 217.62 गुणा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से में 20.06 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ।

कंपनी के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नये शेयर पेश किए हैं और 300 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बिक्री के लिए पेश किये गये हैं।

आईपीओ के लिये मूल्य का दायरा 129- 130 रुपये रखा गया है। कंपनी ने इससे पहले शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी