लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए इस्पात कंपनियां वैक्सीन विनिर्माताओं के संपर्क में

By भाषा | Updated: January 18, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी देश भर में शुरू हो चुके कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बीच देश की प्रमुख इस्पात कंपनियां अपने सभी कार्यालयों और संयंत्रों में कर्मचारियों को वैक्सीन देने की योजना बना रही हैं।

टाटा स्टील, आर्सेलर मित्तल, निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमएनएस इंडिया) और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने कहा कि वे टीकाकरण अभियान में सरकार का समर्थन जारी रखेंगी और कॉरपोरेट के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने तक इंतजार करेंगी।

इसबीच जेएसडब्ल्यू स्टील और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) जैसी कंपनियों ने कहा है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ऑर्डर देने के लिए भारतीय वैक्सीन विनिर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं।

जेएसपीएल के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी पंकज लोचन ने कहा, ‘‘हम खुराक की थोक आपूर्ति के लिए वैक्सीन विनिर्माताओं से संपर्क कर रहे हैं और महामारी का सीधे मुकाबला कर रहे लोगों का टीकाकरण होने के बाद वैक्सीन लेने का प्रयास करेंगे।’’

कंपनी ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को पहले वैक्सीन दी जा सकती है।

इसबीच जेएसडब्ल्यू समूह जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 55,000 लोगों को रोजगार देता है, ने अगले वित्त वर्ष में अपने कॉरपोरेट कार्यालयों, संयंत्रों और टाउनशिप में काम करने वाले कर्मचारियों को वैक्सीन देने की योजना बनाई है।

सरकारी स्वामित्व वाली आरआईएनएल और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने उन कर्मचारियों का विवरण प्रशासन को भेज दिया है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दी जानी है।

टाटा स्टील के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है और जब वैक्सीन उपलब्ध होगी, तब दिशानिर्देशों के अनुसार अपने कर्मचारियों का टीकाकरण करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि टाटा स्टील अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटCSK vs MI: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, मुंबई की गेंदबाजी हुई फ्लॉप, चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटCSK vs MI: कप्तान गायकवाड़ का कमाल, CSK ने 8 विकेट से MI को हराया

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd T20I: बेवन जैकब्स ने अपना पहला अर्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को दिलाई 6 विकेट से जीत, 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयूपी चुनाव 2027 पर नजर, जनगणना के साथ ‘जाति गणना’?, निदेशक शीतल वर्मा ने कहा- हर आम नागरिक तक पहुंच रहे, घरों की गिनती और घरेलू संपत्ति की जानकारी

कारोबारट्रेनों पर पथराव के 400 से अधिक मामले में जीआरपी में दर्ज, यूपी में ट्रेनों पर पथराव जानलेवा अपराध, होगी उम्रकैद?

कारोबारGold Rate Today: 2 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,53,400 प्रति 10 ग्राम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारPune-Mumbai Lane: 13.3 किमी लंबे, मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी