लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : एएसआई संरक्षित स्मारकों पर 2020-21 के दौरान 75 प्रतिशत कम सैलानी आये

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:03 IST

Open in App

कोविड-19 संकट से बुरी तरह प्रभावित वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के केंद्रीय स्तर पर संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों की तादाद इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 75 प्रतिशत घटकर 1.19 करोड़ रह गई। नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उनकी अर्जी पर एएसआई ने उन्हें सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई के केंद्रीय स्तर पर संरक्षित स्मारकों में वित्त वर्ष 2019-20 में करीब 4.84 करोड़ पर्यटक पहुंचे। ब्योरे के मुताबिक इन स्मारकों में वित्त वर्ष 2018-19 में 5.31 करोड़, 2017-18 में 5.18 करोड़ और 2016-17 में 4.81 करोड़ पर्यटकों ने कदम रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

क्राइम अलर्टLucknow: पूर्व रेलवे कर्मी ने ASI पर किया धनुष-बाण से हमला, CBI ऑफिस के बाहर वारदात को दिया अंजाम; चौंकाने वाला CCTV आया सामने

भारतUP: जामा मस्जिद नहीं 'जुमा मस्जिद' कहिए! बदला जा सकता है संभल की विवादित मस्जिद का नाम

क्राइम अलर्टBihar: अपराधी को पकड़ने गए ASI की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली जान; 3 हिरासत में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!