लाइव न्यूज़ :

Zurich Insurance Company-Kotak General Insurance: 4051 करोड़ रुपये में डील, कोटक जनरल इंश्योरेंस में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी, इस कंपनी ने लगा दी दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2023 12:12 IST

Zurich Insurance Company-Kotak General Insurance: आठ साल पुरानी घरेलू कंपनी में स्विस बीमाकर्ता का निवेश ताजा वृद्धि पूंजी और शेयर खरीद के संयोजन के जरिए होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल में सामान्य बीमा कंपनी में 19 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करेगी।बीमा बाजार में कोटक जनरल इंश्योरेंस की बाजार हिस्सेदारी सितंबर तक 0.52 प्रतिशत थी।वर्ष 2013 के लिए इसका सकल लिखित प्रीमियम 1,148.30 करोड़ रुपये था।

Zurich Insurance Company-Kotak General Insurance: ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी 4,051 करोड़ रुपये में कोटक जनरल इंश्योरेंस में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, आठ साल पुरानी घरेलू कंपनी में स्विस बीमाकर्ता का निवेश ताजा वृद्धि पूंजी और शेयर खरीद के संयोजन के जरिए होगा।

इसके बाद ज्यूरिख इंश्योरेंस तीन साल में सामान्य बीमा कंपनी में 19 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करेगी। गैर-जीवन (नॉन-लाइफ) बीमा बाजार में कोटक जनरल इंश्योरेंस की बाजार हिस्सेदारी सितंबर तक 0.52 प्रतिशत थी।

वित्त वर्ष 2013 के लिए इसका सकल लिखित प्रीमियम 1,148.30 करोड़ रुपये था और शेयर बिक्री के ‘मूल्य पोस्ट-मनी’ मूल्यांकन पर सामान्य बीमा कंपनी का मूल्य 7,943 करोड़ रुपये है। एशिया प्रशांत के लिए ज्यूरिख के मुख्य कार्यकारी तुलसी नायडू ने कहा, ‘‘ भारत अपार संभावनाओं वाले दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है और हम एक उत्कृष्ट भागीदार के साथ महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता से खुश हैं।’’

कोटक जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी दीपक गुप्ता ने कहा, ‘‘ संबंधित कंपनियों की संयुक्त विशेषज्ञता तथा संसाधन हमें अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाएंगे।" कंपनी के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक और कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी के साथ हिस्सेदारी बिक्री के लिए एक समझौता किया है।

कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन गौरांग शाह ने कहा कि कंपनी ने मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ एक बहु-उत्पाद फ्रेंचाइजी बनाने के लिए निवेश किया है। उम्मीद है कि ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस को तेजी से बढ़ने में मदद करेगा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम