लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे बड़ी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता के लिए कोडविटा का नाम गिनीज बुक में दर्ज

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सोमवार को कहा कि उसकी 'कोडविटा' प्रतियोगिता के नौवें सीजन ने दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। प्रतियोगिता में 34 देशों के 1,36,054 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

टीसीएस कोडविटा 2021 प्रतियोगिता में दुनिया भर के कॉलेज छात्रों ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से संबंधित अपने कौशल दिखाए। प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष छात्र प्रोग्रामर हिस्सा लेते हैं और उनमें से विजेता चुना जाता है।

प्रतिभागी छह घंटे में असली दुनिया की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने ज्ञान और कोडिंग ते जुड़े कौशल का प्रदर्शन करते हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के वाइस प्रेजीडेंट नील फोस्टर ने कहा, "हमें सबसे बड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता के लिए टीसीएस को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब देने में खुशी महसूस हो रही है और हम 1,36,054 छात्रों में शामिल हर एक छात्र को रिकॉर्ड तोड़ने में हिस्सा लेने के लिए बधाई देना चाहेंगे।"

एक बयान के अनुसार इस साल न्यू जर्सी के स्टीवन्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बेन एलेक्जेंडर ने प्रतियोगिता जीती और वह ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी हैं। उन्हें पुरस्कार में 10,000 डॉलर की नकद राशि दी गयी।

टीसीएस के मुख्य तकनीकी अधिकारी अनंत कृष्णन ने कहा, "हैकाथन जैसे शब्दों के प्रचलित होने से काफी पहले टीसीएस ने एक खेल के तौर पर प्रोग्रामिंग की क्षमता को पहचाना और उससे प्रेरित होकर टीसीएस कोडविटा प्रतियोगिता का जन्म हुआ। एक ऐसी दुनिया जहां प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और रचनात्मकता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, यह प्रतियोगिता विविध शैक्षणिक, सामाजिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले असाधारण युवाओं में प्रोग्रामिंग को लेकर एक जुनून भरने का काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम