लाइव न्यूज़ :

Kisan Andolan Live: गन्ना किसानों के लिए मोदी सरकार की बड़ी सौगात!, एफआरपी 01 अक्टूबर 2024 से लागू, पीएम मोदी ने कहा- गन्ना खरीद की कीमत में 'ऐतिहासिक' बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2024 11:55 IST

Kisan Andolan Live: सरकार के मुताबिक, यह गन्ने की ऐतिहासिक कीमत है जो चालू मौसम 2023-24 के लिए गन्ने के एफआरपी से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देउचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी। संशोधित एफआरपी 01 अक्टूबर 2024 से लागू होगी। फैसला ऐसे समय आया है जब विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।

Kisan Andolan Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना खरीद की कीमत में 'ऐतिहासिक' बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।" उन्होंने कहा कि इस कदम से करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने चीनी मौसम 2024-25 के लिए चीनी की 10.25 प्रतिशत वसूली दर पर गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी। सरकार के मुताबिक, यह गन्ने की ऐतिहासिक कीमत है जो चालू मौसम 2023-24 के लिए गन्ने के एफआरपी से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।

संशोधित एफआरपी 01 अक्टूबर 2024 से लागू होगी। केन्द्र सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर किसान पंजाब और हरियाणा के हैं। प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए इस नीति में संशोधन को मंजूरी दिए जाने के फैसले को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे विकास और नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एफडीआई नीति को अद्यतन किया है, जिससे अवसरों के कई मार्ग प्रशस्त हुए हैं।" राष्ट्रीय पशुधन मिशन से संबंधित मंत्रिमंडल के निर्णय का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "इससे चारा उत्पादन और नस्ल संरक्षण में प्रमुख वृद्धि के साथ-साथ उद्यमियों के लिए रोमांचक अवसर भी आएंगे।"

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatनरेंद्र मोदीपीयूष गोयलPiyush Goyal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स