लाइव न्यूज़ :

Karnataka Grih Lakshmi Yojana 2023: 1.08 करोड़ महिलाओं को कल मिलेगा तोहफा, 2,000 रुपये मासिक मिलेंगे, कर्नाटक सरकार ‘गृह लक्ष्मी’ योजना, जानें कैसे उठाएं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2023 14:17 IST

Karnataka Grih Lakshmi Yojana 2023: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे1.08 करोड़ संभावित लाभार्थियों ने ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के लिए नामांकन कराया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने वाली कांग्रेस की चुनाव पूर्व पांच ‘चुनावी गारंटी’ में से एक है। सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में ‘गृह लक्ष्मी’ कार्यक्रम के मद में 17,500 करोड़ रुपये रखा है।

Karnataka Grih Lakshmi Yojana 2023: कर्नाटक सरकार अपने अपने घरों की गृहस्वामिनी एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 2,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता योजना बुधवार को जिला मुख्यालय शहर मैसुरु में शुरू करेगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1.08 करोड़ संभावित लाभार्थियों ने ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के लिए नामांकन कराया है। यह योजना मई विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने वाली कांग्रेस की चुनाव पूर्व पांच ‘चुनावी गारंटी’ में से एक है। सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में ‘गृह लक्ष्मी’ कार्यक्रम के मद में 17,500 करोड़ रुपये रखा है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज मैसुरु में पत्रकारों से कहा कि कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग आएंगे, जहां खड़गे योजना की शुरुआत करेंगे जबकि वह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा इस दौरान राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम है और खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं गांधी लोकसभा सांसद होने के नाते कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही तीन चुनावी वादों ‘शक्ति’, ‘गृह ज्योति’ और ‘अन्नभाग्य’ योजना को लागू कर चुकी है और कहा कि ‘गृह लक्ष्मी’ योजना इसके तहत चौथी योजना है। सिद्धरमैया ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार नामांकित 1.08 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में मासिक 2,000 रुपये सीधे हस्तांतरित करेगी।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसिद्धारमैयामल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?